मुकेश अंबानी की इस कंपनी का आज आएगा रिजल्ट, शेयर में आया तूफानी उछाल

Updated on 15-01-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के आज नतीजे घोषित होने वाले हैं। नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के आज तीसरी तिमाही के नतीजे (io Financial Services Q3 results) घोषित होने वाले हैं। आज शेयर बाजार में बंपर तेजी के बीच जियो फाइनेंशियल के शेयर 3 फीसदी उछाल के साथ अपने ऑल आइम हाई पर पहुंच चुके हैं। कंपनी के शेयर दोपहर एक बजे के करीब 263.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

शेयरों में आया उछाल
शेयरों में आज आठ अंकों से ज्यादा का उछाल आया है। शेयरों में निवेशकों की भारी खरीदारी भी देखने को मिल रही है। मुकेश अंबानी की ये कंपनी पिछले साल 21 अगस्त 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। अब जियो फाइनेंशियल अपने तीसरी तिमाही के नतीजे (io Financial Services Q3 results) जारी करने जा रही है।

निवेशक हुए मालामाल


जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में निवेश करने वालों को शानदार रिटर्न मिल रहा है। साल 2024 की शुरुआत में इस कंपनी के शेयरों में भारी उछाल देखा जा रहा है। इस महीने यानी जनवरी में शेयरों में करीब 9 फीसदी का उछाल आ चुका है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 265 रुपये पर लिस्ट हुआ जबकि एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 262 रुपये पर हुई थी। कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो यह बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। जियो फिन के स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 266.95 रुपये है। वहीं इसका 52 हफ्ते का लो लेवल 202.80 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.