रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन से ग्रामीण पर्यटन बनेगा बेहतर : प्रमुख सचिव शुक्ला

Updated on 08-09-2022 05:24 PM

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा है कि रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन में ग्रामीण पर्यटन को और अधिक बेहतर बनाया जायेगा। प्रमुख सचिव शुक्ला कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में रिस्पांसिबल टूरिज्म पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान जब विश्व में पर्यटन बंद हो गया था तब मध्यप्रदेश में विचार किया गया कि पर्यटन को एक नई दिशा में ले जाया जाए। पर्यटन के साथ पर्यावरण-संरक्षण को बढ़ावा और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में कार्य किया जाए। रिस्पांसिबल टूरिज्म से इस विचार को साकार रूप दिया जा रहा है। रूरल हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री को समुदाय से जोड़ा जा रहा है। पर्यटन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में विकास और स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इस संगोष्ठी के माध्यम से रिस्पांसिबल टूरिज्म की नई जानकारियाँ और सुधारात्मक सुझाव मिलेंगे, जिससे पर्यटकों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाया जा सकेगा।

आईसीआरटी के संस्थापक निदेशक और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पार्टनशिप के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. हेरोल्ड गुडविन ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोगों का ह्रदय उदार और उत्साह से भरा है। इसलिए इसे हार्ट ऑफ इनक्रेडिबल इंडिया कहा जाता है। यहाँ शासन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय समुदाय एक साथ मिल कर कार्य कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में रिस्पांसिबल टूरिज्म का विकास सही दिशा में हो रहा है। पर्यटन में जिस तरह महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, वह वाकई काबिले तारीफ है।

अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि रिस्पांसिबल टूरिज्म का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में टूरिस्ट इकोसिस्टम को विकसित और आत्म-निर्भर बनाना है। इसके लिए सरकार, संस्थाओं, एनजीओ, स्थानीय प्रशासन, समुदाय और पर्यटकों को एक साथ मिल कर कार्य करना होगा। इसमें स्थानीय समुदाय को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना होगा। इससे पर्यटन के साथ समुदाय का विकास भी सुनिश्चित हो सकें।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और ADTOI-MP चैप्टर (एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया) के सहयोग से 'इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म', यूके (ICRT) द्वारा यह संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी के दौरान मॉडरेटर डॉ. गुडविन द्वारा कला शिल्प और भोजन – स्थानीय समुदायों को लाभान्वित करने पर, मॉडरेटर सुमनीषा पांडेय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन में महिलाओं की भागीदारी, मॉडरेटर रूपेश कुमार द्वारा रिस्पांसिबल टूरिज्म में नवाचार और मॉडरेटर अनिरुद्ध मुखर्जी द्वारा होमस्टे पर पैनल डिस्कशन कराया गया। पैनल डिस्कशन में आईसीआरटी टीम ने प्रदेश में रिस्पांसिबल टूरिज्म के अनुभवों को सांझा किया और उसे बेहतर बनाने के सुझाव दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.