बदलाव का सम्मान प्रकृति का नियम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Updated on 20-07-2023 12:04 PM

  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने चेंपियंस ऑफ़ चेंज मध्यप्रदेश संस्करण के पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने आध्यात्म, समाज-कल्याण, कला, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र की 16 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर के सभागार में हुआ।

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। बदलाव के प्रेरकों का सम्मान समाज में सकारात्मकता को बढ़ाता है। भावी पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है। मानवीय मूल्यों, संवेदनशील, सहयोगी सेवा भावना का प्रसार करता है। समाज में विकास की नई चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार के प्रयासों को गतिशील करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में G-20 की अध्यक्षता में भारत वैश्विक चुनौतियों के समाधान में, अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उनके नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में देश महिलाओं के नेतृत्व में विकास के विज़न के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के समाधान के लिए विनाशकारी के बजाय सजग उपयोग के लिए मिशन लाइफ के द्वारा पर्यावरण की रक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कहा है। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवन-शैली को जन-आन्दोलन के रूप में परिवर्तित किए जाने की आवश्यकता बताई।

   राज्यपाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारी नेताओं की एक महान विरासत है, जिन्होंने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई का स्मरण करते हुए अपेक्षा की कि प्रदेशवासी इस महान विरासत को आगे ले जाने का कार्य जारी रखते हुए दूसरों को समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने को प्रेरित करेंगे।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन ने कहा कि भोपाल आकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। यहाँ की हरियाली ने उन्हें गहरे से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि समाज में उदारता के प्रसार के लिए हर संभव प्रयास किए जाना चाहिए। उन्होंने सम्मान समारोह को समाज में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरणा का माध्यम बताया है। ज्यूरी के सलाहकार श्री दयाकर रताकोंडा ने पुरस्कार चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

चयन समिति के सलाहकार श्री श्याम जाजू ने कहा कि सम्मान समारोह जनमानस को व्यक्तिगत, सामाजिक, सांस्कृतिक बदलाव के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जीवन में होने वाला बदलाव विकास का प्रतीक है। शौचालय विहीन घरों में शौचालय का निर्माण जीवन में बड़ा बदलाव लाता है। जीवन में बदलाव लाने के सभी प्रयास सम्माननीय होते हैं। पुरस्कार से सम्मानित पंडित प्रदीप मिश्रा ने अवार्ड विजेताओं की ओर से धन्यवाद उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि अवार्ड व्यक्ति का नहीं  जनमानस के कल्याण की कार्य-शैली और प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने अपने सम्मान का श्रेय सीहोरवासियों और समस्त शिवभक्तों को दिया।

      स्वागत उद्बोधन में चेंपियंस ऑफ़ चेंज के संस्थापक श्री नंदन कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम मध्यप्रदेश संस्करण का दूसरा अवार्ड समारोह है। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर चार बार किया गया है। मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम किए गए हैं। शीघ्र ही अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दिए जाएंगे। आभार प्रदर्शन ज्यूरी सलाहकार श्री बनवारीलाल चौकसे ने किया।

   राज्यपाल श्री पटेल ने समारोह में अध्यात्म के क्षेत्र में श्री पं प्रदीप मिश्रा, समाज-कल्याण के क्षेत्र में श्री पं ओम प्रकाश मेहता, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री हेमंत तिवारी, श्री उमाशंकर सिंह, श्री विनोद कुमार अग्रवाल, अपर महानिदेशक पुलिस श्री अन्वेष मंगलम, श्री रोहित जैन, श्री मनोज साहू, श्री अभिषेक कुमार पांडे,  स्वास्थ्य के क्षेत्र में पद्मश्री डॉ. मुनिश्वर चंद्र डावर,  डॉ. अजय राणा,  कला के क्षेत्र में सुश्री सौम्या टंडन, श्री अनिल सिह चंदेल, शिक्षा के क्षेत्र में श्री जयनारायण चौकसे और खेल के क्षेत्र में श्रीमती भावना टोकेकर को सम्मानित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.