भोपाल में जल भराव की समस्या से रहवासी परेशान:अमलतास स्वर्ण कुंज कॉलोनी की सड़कें डूबी, बीमारी और हादसे का बढ़ा खतरा

Updated on 05-08-2025 06:54 PM

भोपाल के कटारा हिल्स के अमलतास स्वर्ण कुंज कॉलोनी के लोग जलभराव से परेशान है। कॉलोनी की मुख्य सड़कों पर पानी भरा है, जिससे रहवासियों का आने जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं खुले पावर सप्लाई बोर्डों से गंभीर हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी उठी आवाज

भोपाल युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अनिकेत द्विवेदी ने 2 अगस्त को रहवासियों को होने वाली परेशानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है।

विधायक, महापौर और कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे विधायक, महापौर, कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर तक को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। बावजूद इसके सरकारी तंत्र उदासीन बना हुआ है। वहीं लोगों ने बताया कि लगातार हो रहे जलभराव के कारण मलेरिया, पीलिया और निमोनिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। कॉलोनी के बोरवेलों का भूजल भी दूषित हो चुका है। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।

रहवासियों की मांग समस्या का समाधान हो

यहां रहने वाले लोगों का सवाल है कि अगर जलभराव के कारण करंट फैलने से कोई जानलेवा हादसा हो जाए, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? वहीं लोगों ने जल्द से जल्द जलभराव समस्या के समाधान की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.