एमपी में छापे के बीच लोकायुक्त पुलिस में फेरबदल:6 इंस्पेक्टर, 28 पुलिसकर्मी नियुक्त

Updated on 30-12-2024 01:02 PM

भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे कई सवालों के बीच लोकायुक्त संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है।

लोकायुक्त संगठन में लंबे समय से पदस्थ डीएसपी, निरीक्षक और आरक्षकों को हटाकर नई पोस्टिंग की गई है। लोकायुक्त संगठन में पदस्थ 4 डीएसपी, 6 निरीक्षक और 24 आरक्षकों को तीन दिन पहले हटाया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने रविवार को लोकायुक्त संगठन में 6 इंस्पेक्टर्स की पदस्थापना की है। इसके साथ ही 28 पुलिसकर्मियों को भी लोकायुक्त संगठन में नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए हैं।

ये तीन निरीक्षक ईओडब्ल्यू में पदस्थ पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में तीन पुलिस निरीक्षकों को ईओडब्ल्यू में नियुक्त किया गया है। इनमें संजय शुक्ला, योगेंद्र सिसोदिया और पंकज द्विवेदी शामिल हैं। ये सभी जीआरपी इंदौर और इंदौर पुलिस बल में तैनात थे।

इन उप पुलिस अधीक्षकों को हटाया था लोकायुक्त से

जिन उप पुलिस अधीक्षकों को लोकायुक्त संगठन से पुलिस मुख्यालय भेजा गया, उनमें प्रवीण नारायण बघेल (इंदौर), बसंत श्रीवास्तव (उज्जैन), राजेश खेड़े (रीवा) और प्रमेंद्र कुमार सिंह (रीवा) शामिल हैं।

तीन दिन पहले हटाए गए निरीक्षक

लोकायुक्त संगठन से जिन निरीक्षकों को तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में ट्रांसफर किया गया था, उनमें शामिल हैं-

  • मयूरी गौर (भोपाल)
  • नीलम पटवा (भोपाल)
  • भूपेंद्र कुमार दीवान (जबलपुर)
  • राजेश ओहरिया (इंदौर)
  • अराधना डेविस (ग्वालियर)
  • जियाउल हक (रीवा)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.