औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव से मिले संगठनों के प्रतिनिधि

Updated on 13-11-2022 06:39 PM

छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि प्रदेश में उद्योगों के सुचारू संचालन एवं औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात की। उन्हे बताया कि राज्य शासन द्वारा घोषित प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय निकायों द्वारा लगातार उद्योगों को संपत्तिकर एवं निर्यातकर की नोटिस जारी किया जा रहा है एवं टैक्स वसूली का दबाव बनाया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नही है, क्योकि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित उद्योग राज्य शासन के ही उपक्रम सी.एस.आई.डी.सी. के जमीन पर है।

प्रतिनिधिमंडल में उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, छग चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज एवं छग उद्योग चेम्बर के प्रतिनिधि शामिल थे।
अवगत कराया गया कि सी.एस.आई.डी.सी के द्वारा उद्योगों से लीज रेन्ट, मेन्टेनेंस एवं अन्य चार्ज प्रतिवर्ष लिया जाता है एवं औद्योगिक क्षेत्र का रखरखाव एवं सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सडक इत्यादि सी.एस.आई.डी.सी के द्वारा ही प्रदान की जाती हैै। नगर निगम अर्थात स्थानीय निकायों के द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सुविधाए नहीं प्रदान की जाती है। अत: स्थानीय निकायों के द्वारा टैक्स लगाया जाना यह उचित नहीं है। इसी संदर्भ में भारत की संसद ने सभी स्थानीय निकायों से पृथक इंडस्ट्रीयल टॉउन शिप की अवधारणा  1 जून 1993 से पूरें भारत देश में लागू कर दी गयी। अन्य राज्यों जैसे तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, केरल, मध्यप्रदेश इत्यादि ने औद्योगिक क्षेत्रों को स्थानीय निकायों से पृथक रखते हुए इंडस्ट्रीयल टॉउन शिप का गठन किया है एवं संपत्तिकर से छूट  प्रदान की गयी है। छग  की नवीन उद्योग पालिसी 2019-24 एवं छग म्यूनिशपल कापोर्रेशन में भी शासन द्वारा घोषित औद्योगिक पार्को को स्थानीय निकायों से पृथक रखने का प्रावधान किया गया है। अत: छग में भी राज्य शासन द्वारा घोषित औद्योगिक क्षेत्रों/पार्को कों स्थानीय निकायों की सीमा से पृथक रखा जाना चाहिए एवं इंडस्ट्रीयल टॉउन शिप गठन किया जाना चाहिए। इससें निश्चित ही हमारे प्रदेश के उद्योगों में एक नई उर्जा का संचार होगा एवं हमारा प्रदेश औद्योगिकीकरण में देश में एक मॉडल के रूप में जाना जायेगा।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव को यह भी जानकारी दी कि प्रदेश की औद्योगिक क्षेत्रों में कानून व्यवस्था भी बहुत खराब होती जा रही है खासकर रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं छीना झपटी आम बात हो गई है। श्रमिक जब कार्यस्थल से घर जाने निकलता है तो बाईक सवार असमाजिक तत्वों द्वारा सडक पर उन्हे रोककर मोबाईल एवं  मेहनत के पैसे छीन लिया जाता हैै। उरला के मेटल पार्क एवं अछोली में जगह जगह गुमटिया लगाकर गांजा एवं अवैध शराब बिक्री की जा रही है। कबाडियों ने कब्जा कर रखा है जो छोटे छोटे बच्चों को नशे का आदि बनाकर एवं लालच देकर चोरी के लिए प्रोत्साहित करवातें है एवं उद्योगों के साथ साथ चलती ट्रकों से भी मटेरियल चुरा लेते है। अत: औद्योगिक क्षेत्रों में भी कानून व्यवस्था दुरूस्त किया जाना अति आवश्यक है।

मुख्य सचिव ने उद्योगों के प्रतिनिधि मंडल की बातों को बहुत ही ध्याानपूर्वक सुना एवं आशवस्त  किया कि आपकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। उद्योगों के प्रतिनिधि मंडल मे छग चेम्बर आॅफ कामर्स  एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री अमर पारवानी, छग उद्योग चेम्बर एवं उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग, उपाध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं सहसचिव श्री नीरज अग्रवाल उपस्थित रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.