नॉटिंघम यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट- बुली होने वाले लोग एक-दूसरे के खिलाफ गॉसिप करते हैं

Updated on 19-12-2022 05:48 PM

ऑफिस में अक्सर लोग बुलिइंग होने की शिकायत करते हैं। कभी-कभी तो वे ऐसा कदम उठा लेते हैं जिसका खामियाजा बाकी लोगों को भी भुगतना पड़ता है। ब्रिटेन की नॉटिंघम यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

शोध के मुताबिक बुलिइंग के शिकार लोग षड्यंत्र पर ज्यादा विश्वास करते हैं। वे कई बार जानबूझकर ऑफिस में ऐसा माहौल बनाते हैं जिससे बुलिइंग करने वालों को परेशानी हो। उनके खिलाफ साजिश भी करते हैं।

ब्रिटेन की नॉटिंघम यूनिवर्सिटी और फ्रांस की नैनटेरे यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऑफिस बुलिइंग से जुड़े मनोवैज्ञानिक कारणों पर स्टडी की। इसमें उन्होंने पाया कि ऑफिस में 75% लोग बुलिइंग के शिकार होते हैं। वे अवसादी भावनाओं से ग्रसित हो जाते हैं।

बुलिइंग के पीड़ित लोग सदमें में आ जाते हैं
प्रमुख शोधकर्ता डैनियल जोली ने कहा, बुलिइंग के अनुभव पीड़ित को कई तरह से प्रभावित कर सकते हैं। कई बार इसके गंभीर परिणाम भी सामने आते हैं। ऑफिस में अफवाह फैलते हैं, लोग एक दूसरे के खिलाफ गॉसिप करते हैं।

कई बार सदमे में आकर लोग नौकरी छोड़ देते है और बेरोजगारी हो जाते हैं। इसका अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं की कुछ लोगों को ऑफिस में छह माह तक बुलिइंग और कुछ को अच्छे माहौल में रखा। उन्होंने पाया कि बुलिइंग के शिकार लोगों में गलत भावनाओं की रिपोर्ट करने की संभावना अधिक थी। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये भावनाएं साजिश पर विश्वास करने का समर्थन करती हैं।

ऑफिस का माहौल खराब होता है, प्रोडक्टिविटी गिरती है
ऑफिस में बुलिइंग होने से माहौल खराब होता है। इसका असर बुलिइंग के शिकार लोगों पर पड़ता है। उनकी प्रोडक्टिविटी कम होती है। वे अवसाद में रहते हैं और कम क्रिएटिव होते जाते हैं। लिहाजा, शोध का मकसद इस तरह की गतिविधियों को कम करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.