खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से करें: मुख्यमंत्री

Updated on 04-01-2023 03:55 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग प्रदेश में खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से करे। बरसात के पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली जाए। विभाग के कार्य लगातार चलते रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विभाग द्वारा वर्तमान में किए जा रहे 18 हजार करोड़ रूपए के कार्यों को बिना व्यवधान के निरंतर जारी रखें। साथ ही 14 हजार 800 करोड़ रूपए के नये कार्यों की शुरुआत के लिए भी कार्य-योजना तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अटल प्रगति पथ के अंतर्गत 306 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा, इस पर 9 हजार 502 करोड़ रूपए व्यय होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल प्रगति-पथ के निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्तमान एवं आगामी वित्तीय वर्ष के कार्यों और बजट संबंधी चर्चा भी की। बताया गया कि अटल प्रगति-पथ के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई मई 2023 तक पूरी हो जाएगी। सड़क के निर्माण के लिए 30 दिसंबर 2022 तक एनएचएआई द्वारा दो पैकेज टेंडर लगाए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.