किराये के मकान में रह रहे हैं सरकार देगी घर नई स्‍कीम के बारे में आप भी जान लीजिए

Updated on 06-02-2024 01:23 PM
नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 में एक नई स्‍कीम का ऐलान किया है। सरकार किराये के घरों, झुग्गियों, चॉलों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह स्‍कीम ला रही है। यह स्‍कीम अपना घर खरीदने या बनाने में मदद करेगी। योजना के तहत सरकार सब्सिडी, ब्याज दरों में छूट और अन्य लाभ प्रदान करेगी।

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल कहते हैं, 'वित्त मंत्री ने घर के स्वामित्व के महत्व की सरकार की मान्यता को हाईलाइट किया है। एक बड़ी घोषणा में वित्‍त मंत्री ने जल्द ही मध्यम वर्ग के लिए एक हाउसिंग स्‍कीम लाने की घोषणा की है। इसका फायदा उन्‍हें होगा जो खुद का घर बनवाना या खरीदना चाहते हैं। इसका उद्देश्य किराये के मकानों में रह रहे लोगों को अपना घर बनाने में मदद करना हैं। इस पहल से मिड हाउसिंग और किफायती आवास क्षेत्र में जान आने उम्मीद है।'

सरकार का क‍िफायती आवास पर जोर
यह पहली बार नहीं है कि सरकार ने किफायती आवास पर जोर दिया है। सरकार ने किफायती आवास खरीदारों पर इनकम टैक्‍स का बोझ कम करने के लिए आयकर अधिनियम 1961 के तहत अलग-अलग स्‍कीमें और डिडक्‍शन शुरू किए हैं।

सेक्शन 80ईई में घर खरीदने वालों को होम लोन के ब्याज पर टैक्स कटौती दी जाती है। यह कटौती उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान की जाती है जो पहली बार घर खरीद रहे हैं। इसके तहत आप 50,000 तक की कटौती का दावा कर सकते हैं। यह कटौती लोन पर भुगतान किए गए ब्याज पर उपलब्ध है। लोन की पूरी अवधि के लिए यह उपलब्ध होती है।

पीएम आवास के तहत 1 करोड़ घरों के न‍िर्माण का लक्ष्‍य
सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 2024-25 में 1 करोड़ घरों का निर्माण करने का लक्ष्य रखा है। PMAY के अंतर्गत सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को घर खरीदने या बनाने के लिए सब्सिडी देती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.