मंत्रालय में रेनोवेशन जारी:एक ही सेक्शन में बैठेंगे अफसर और स्टाफ, आग बुझाने का लगेगा आधुनिक सिस्टम

Updated on 14-10-2025 12:00 PM

मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर रेनोवेशन का काम जारी है। अंदरूनी पार्टीशन, टाइल्स और अलमारियां निकालकर इसे एक हफ्ते में खाली कर लिया जाएगा। छत के दक्षिणी हिस्से में अस्थाई स्टोर रूम बन चुका है, जिसे काम के दौरान निकलने वाले सामान को रखने के लिए उपयोग किया जाएगा। साल 2024 के दौरान पुरानी बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड से सीख लेते हुए इस विंग में आग से निपटने के आधुनिक इंतजाम किए जाएंगे।

साल 2024 में हुए भीषण अग्निकांड में पुरानी बिल्डिंग के तीसरे, चौथे और पांचवें फ्लोर पर काफी नुकसान हुआ था। सीएम सचिवालय के कई सेक्शन वाले पांचवें फ्लोर पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। रेनोवेशन सबसे पहले यहीं से शुरू हुआ है। यहां जिन हिस्सों में काम होना है, उन्हें अग्निकांड से सुरक्षित रहे कमरों में और दूसरे फ्लोर पर शिफ्ट किया जा रहा है। एक-एक करके बाकी फ्लोर पर काम होगा।

नए की तरह पुराने सेक्शन में भी की जाएंगी व्यवस्थाएं ब्लॉक II और III में हर विभाग के अफसर और उनके स्टाफ-कर्मचारी एक ही सेक्शन में बैठते हैं। विभागीय मंत्री का चैम्बर भी सेक्शन से जुड़ा होता है। दशकों पहले बने वल्लभ भवन I में जीएडी, कृषि, कमर्शियल टैक्स, खाद्य, जेल और आदिवासी कल्याण जैसे विभागों के अफसर अलग-अलग फ्लोर पर बने कमरों में बैठते हैं। अब नए सेक्शन की तर्ज पर पुराने भवन में भी बैठक व्यवस्था होगी।

कॉर्पोरेट की तर्ज पर होंगे अग्निशमन के इंतजाम रेनोवेशन के दौरान पुरानी बिल्डिंग में कॉर्पोरेट की तर्ज पर अग्निशमन के इंतजाम होंगे। इनमें आधुनिक विद्युत पैनल, अधिक लोड सहने वाले कॉपर वायर, निगरानी के लिए सीसीटीवी, आधुनिक फायर हाइड्रेंट सिस्टम, फायर स्प्रिंकलर, फायर अलार्म और स्मोक डिटेक्टर लगाए जाएंगे। 2 बिजली वाले और 2 डीजल पंप के अलावा 6 जॉकी पंप भी होंगे। ये पंप स्प्रिंकलर सिस्टम में प्रेशर मेंटेन करते हैं और प्रेशर के मुताबिक अपने आप बंद-चालू हो जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.