कर्मचारियों का GPF निकाला; बाबू फरार, जेल अधीक्षक ने दी छुट्‌टी की एप्लिकेशन

Updated on 13-03-2023 05:58 PM

उज्जैन की सेंट्रल जेल भैरवगढ़ और इससे जुड़ी 4 उपजेलों के कर्मचारियों के साथ 12 करोड़ रुपए से अधिक का गबन हुआ है। घटना का पता चलते ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जांच बैठा दी। साथ ही ट्रेजरी ऑफिसर को थाने भेजकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। केस दर्ज होने का पता चलते ही जेल का एक बाबू घर पर ताला लगाकर परिवार समेत फरार हो गया है। मामला तूल पकड़ते देख रविवार को जेल अधीक्षक उषा राज के छुट्‌टी की एप्लिकेशन देने की बात भी सामने आई है।

जिला अतिरिक्त कोषालय अधिकारी सुरेंद्र भामर ने भैरवगढ़ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेल में अनियमितता और फर्जी भुगतान के संदर्भ में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में पदस्थ कर्मचारी रिपुदमन सिंह को धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है। केस में जेल के अधिकारी की भी भूमिका हो सकती है।

जेल के मुख्य प्रहरी एसके चतुर्वेदी के भविष्य निधि खाते से 12 लाख रुपए और प्रहरी उषा कौशल के GPF (जनरल प्रोविडेंट फंड) के 10 लाख रुपए निकाल लिए गए। जेल के कर्मचारी रिपुदमन ने यह रकम निकालकर बैंक ऑफ इंडिया भैरवगढ़ के खाते में ट्रांसफर की। ऐसे और भी कर्मचारी हैं, जिन्हें पता ही नहीं चला और उनके आवेदन के बिना ही उनका GPF का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गया।

आरोपी के घर नोटिस चस्पा, कॉल डिटेल खंगाली जा रही

केस की जांच कर रहे भैरवगढ़ थाने के SI सत्यनारायण प्रजापति ने बताया, आरोपी बाबू फरार हो गया है। उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उसने ये गबन अकेले किया या अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। किन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, सब कुछ पता किया जाएगा। बैंक खाते सीज कराने से लेकर कॉल डिटेल जांच की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कलेक्टर बोले, ढाई साल से चल रही थी गड़बड़ी

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया रकम बड़ी है। कर्मचारियों के GPF को मैनिपुलेट कर यह गड़बड़ी की गई है। इसमें एक सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया है। ट्रेजरी से जब पेमेंट होता है तो अकाउंट नंबर का काम DDO यानी जेल अधीक्षक ही करते हैं। ढाई साल से ये सब चल रहा था। अब संज्ञान में आया तो FIR दर्ज कराई गई। भोपाल से आकर एक टीम जांच करेगी। इस संदर्भ में हमने कमिश्नर ट्रेजरी और डीजी जेल से रिक्वेस्ट की है कि इसमें जेल अधिकारी की भूमिका है।

GPF सेंसस कार्यालय प्रमुख ही करता है। इसका बाकायदा आवेदन होता है। बिना आवेदन के उसका पैसा निकल गया। यह मामला बड़ा है। शासन के संज्ञान में ला दिया है। 10 से 12 करोड़ रुपए का घोटाला है और ये गबन ही है। ये राशि और भी बढ़ सकती है। पुलिस FIR के आधार पर अपना इन्वेस्टिगेशन करेगी। जो लिप्त होंगे, कार्रवाई होगी।

बिना DDO, बिना साइन के एक पैसा नहीं निकल सकता

DDO यानी ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफिसर (आहरण और संवितरण अधिकारी) के साइन बिना किसी भी कर्मचारी के GPF का एक पैसा भी नहीं निकल सकता। DDO खुद जेल अधीक्षक है। जिला कोषालय से जुड़े एक एक्सपर्ट ने बताया कि GPF की प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो चुकी है। इतने बड़े स्तर पर अगर कई कर्मचारियों के लाखों रुपए निकले हैं, तो ये पूरी एक गैंग का काम है, जिसमें उच्चस्तर के अधिकारी की संलिप्तता की पूरी-पूरी आशंका है। सबकुछ पता भी चल जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.