
भोपाल। प्रदेश में गुरुवार से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इसका मकसद प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों तक हवाई मार्ग से आवागमन सुगम बनाना और दूरस्थ क्षेत्रों तक पर्यटन का लाभ पहुंचाना है। राजधानी में राजा भोज एयरपोर्ट पर स्थित स्टेट हैंगर पर गुरुवार दोपहर को एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।