नए साल में राहत भरी खबर, दिल्ली से पटना तक हुआ एलपीजी सिलेंडर सस्ता

Updated on 01-01-2025 05:17 PM
नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। इस समय गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कुछ ज्यादा ही जरूरत पड़ती है। क्योंकि हर समय पीने के लिए भी पानी गरम ही चाहिए। ऐसे में एनर्जी की डिमांड (Energy Demand) बढ़ गई है। इसी सर्दी को देखते हुए सरकारी ऑयल पीएसयू ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में थोड़ी राहत दी है। हालांकि यह राहत सिर्फ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी हलवाई वाले सिलेंडर पर ही मिली है। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी एक जनवरी 2025 से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। यह कमी प्रति सिलेंडर 14.50 रुपये की हुई है। हालांकि घरों में उपयोग होने वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के प्राइस को जस का तस छोड़ दिया गया है।
हलवाई सिलेंडर का क्या हो गया दाम
19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को कंपनी की भाषा में कामर्शियल गैस सिलेंडर तो आम बोलचाल की भाषा में हलवाई सिलेंडर कहते हैं। इसी 19 किलो वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में अब कीमत अब घट कर 1814 रुपये हो गई है। पिछले दिसंबर महीने में इस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये और बीते नवंबर महीने के दौरान इसकी कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एक अक्टूबर 2024 को यह सिलेंडर 1740 रुपये का मिल रहा था। लगातार 5 महीने की गई बढ़ोतरी के बाद छठे महीने इसमें राहत मिली है। IOCL के मुताबिक कोलकाता में अब इस सिलेंडर की कीमत 1911.00 रुपये, मुबंई में 1756.00 रुपये और चेन्नई में 1966.00 रुपये हो गई है। पटना में भी इसकी कीमत घट कर 2057 रुपये की हो गई है।लगातार 5 महीने बढ़ने के बाद मिली है राहतसरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। आज कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये की कमी की गई। इससे पहले, यानी एक दिसंबर 2024 को इसमें 16.50 रुपये की बढ़ातरी हुई थी। इससे पहले एक नवंबर को इसकी कीमत 62 रुपये बढ़ी थी। एक अक्टूबर को इसकी कीमत में 48.50 रुपये, एक सितंबर को इसकी कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी और एक अगस्त 2024 को इसकी कीमत प्रति सिलेंडर 6.50 रुपये बढ़ी थी।
रसोई गैस सिलेंडर की क्या है कीमत
आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडरों को ही रसोई गैस सिलेंडर कहते हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत इस समय 803.00 रुपये है। कोलकाता में यह 829.00 रुपये में मिल रहा है जबकि मुंबई में इसकी कीमत 802.50 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में यह 818.50 रुपये में मिल रहा है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को इस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों पर मिलती है। इसकी कीमतों में पिछले एक अगस्त से कोई बदलाव नहीं किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.