कनाडा-भारत विवाद के बीच राहत की खबर, 10 बड़े शहरों में चलते रहेंगे वीजा सेंटर, ट्रूडो के मंत्री ने दिया जवाब

Updated on 21-10-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: भारत से कनाडा के 41 राजनयिकों की वापसी के बाद वीजा सेवा देने वाले वीएफएस ग्लोबल ने साफ किया है कि उसके कामकाज पर इसका असर नहीं होगा। वीएफएस ने कहा है कि कनाडा के लिए वीजा एप्लीकेशन पर काम कर रहे उसके सेंटर 10 बड़े भारतीय शहरों में खुले रहेंगे। वीएफएस के ये सेंटर दिल्ली, जालंधर, चंडीगढ़, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में चलते रहेंगे।

वीएफएस ग्लोबल ने 20 अक्टूबर को जारी एक बयान में कहा है कि 10 भारतीय शहरों में हमारे कनाडा वीजा आवेदन केंद्र आईआरसीसी के निर्देश के मुताबिक सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। आईआरसीसी कनाडा की नोडल इमिग्रेशन अथॉरिटी है। ये छात्र, ट्रैवल और स्थायी वीजा चाहने वाले भारतीयों के आवेदनों की जांच करता है। वीएफएस के बड़े शहरों में कनाडा वीजा आवेदन केंद्र चलते हैं।

भारतीयों के लिए धीमी हो जाएगी वीजा प्रक्रिया: कनाडा


कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने कहा था कि भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद का असर वीजा प्रक्रिया पर भी होगा। इससे कनाडा आने के इच्छुक भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया धीमी हो जाएगी। मिलर ने कहा कि आईआरसीसी भारत में कनाडाई कर्मचारियों की संख्या में कमी लाएगा। आईआरसीसी कर्मचारियों की संख्या को 27 से घटाकर सिर्फ 5 किया जा रहा है। ऐसे में इसका असर वीजा प्रक्रिया पर भी देखने को मिलेगा।

कनाडा ने वापस बुलाए 41 राजनयिक


कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा है कि उनकी सरकार ने 41 कनाडाई राजनयिकों और उनके 42 परिवार के सदस्यों को भारत से वापस बुला लिया है। इसके पीछे भारत का मनमाने ढंग से उनकी सुरक्षा हटाने का फैसला है। इससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। कनाडा के भारत में तैनात 62 राजनयिकों में से 41 के वापस बुलाए जाने से वीजा और दूसरे कामकाज पर भी असर होने की बात कही जा रही है।

भारत-कनाडा के बीच विवाद


कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया है। निज्जर की इस साल जून में सरे शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के लिए कनाडा के पीएम प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर कई आरोप लगाए हैं। भारत ने हत्या में हाथ होने के कनाडा के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। दोनों देशों के नेताओं के कई बयान इस मुद्दे पर आए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.