ब्याज के बोझ से मिलेगी राहत या बढ़ेगी EMI, अगले 3 दिन में हो जाएगा फैसला

Updated on 07-08-2023 02:50 PM

नई दिल्ली: देश में बढ़ती महंगाई के बीच लोन भी महंगा होता जा रहा है। पिछले एक साल के दौरान देश में हर तरह का लोन महंगा हो गया है। पर्सनल लोन, कार लोन और होम लोन इन सबकी ईएमआई भरने के लिए लोगों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। लोग काफी समय से लोन सस्ता होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। आम आदमी को ब्याज के बोझ से राहत मिलेगी या फिर ईएमआई का बढ़ेगी। इस हफ्ते इसका फैसला हो जाएगा। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एक अहम बैठक कल यानी 8 अगस्त से शुरू हो रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छह सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक 10 अगस्त 2023 तक चलेगी। इसके नतीजे 10 अगस्त को सामने आएंगे।


अभी कितनी है रेपो रेट

आरबीआई ने देश में बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए मई 2022 के बाद से रेपो रेट को कई बार बढ़ाया है। इसके चलते नीतिगत दर रेपो 2.5 फीसदी बढ़कर फरवरी 2023 में 6.5 फीसदी पर पहुंच गई थी। रिजर्स बैंक की जब अप्रैल 2023 में मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई तो रेपो रेट को यथावत रखने का फैसला किया। इस तरह अभी रेपो रेट 6.5 फीसदी है। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी आगामी द्विमासिक पॉलिसी रिव्यू में लगातार तीसरी बार प्रमुख ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रख सकता है।
 

10 को सामने आएंगे नतीजे

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बैठक के बाद 10 अगस्त को इसके नतीजों की घोषणा होगी। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास गुरुवार को फैसलों की जानकारी देंगे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.