महीने के पहले ही दिन महंगाई से राहत, एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे, जानिए आपके शहर में कीमत

Updated on 01-06-2023 07:05 PM
नई दिल्ली : महीने की पहली तारीख को ही महंगाई से आम जनता को राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती (LPG Cylinder Prices Fell) की गई है। यह कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Commercial LPG Cylinder Price) में की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपये घट गई है। इस तरह सरकारी तेल कंपनियों ने देश के करोड़ों लोगों को महंगाई से राहत दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 83.50 रुपये घटा दिये हैं। नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों (Domestic LPG cylinder prices) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या है 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का भाव घटकर 1773 रुपये हो गया है। औद्योगिक नगरी मुंबई में यह सिलेंडर 1725 रुपये में मिल रहा है। 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर क दाम कोलकाता में 1875.50 रुपये है। वहीं, चेन्नई में यह सिलेंडर 1937 रुपये में मिल रहा है।


जयपुर, पटना, इंदौर में सिलेंडर की कीमतें

10 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर पटना में 2037 रुपये का मिल रहा है। वहीं, 14 किलो वाला सिलेंडर यहां 1201 रुपये में मिल रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1796 रुपये का है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1106.50 रुपये का है। इंदौर की बात करें, तो यहां कमर्शियल सिलेंडर 1877 रुपये का है और घरेलू सिलेंडर 1131 रुपये का है।

एयरलाइन कंपनियों को भी राहत

सरकारी तेल कंपनियों ने महीने की पहली तारीख पर एयरलाइन कंपनियों को भी बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों (jet fuel prices) को घटा दिया है। जेट फ्यूल की कीमत में 6632.25 रुपये/KL की कमी की गई है। इस समय एयलाइन कंपनियों का पीक ट्रैवल सीजन है। ऐसे में फ्यूल के दाम घटने से इन्हें काफी फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.