महंगाई से मिली राहत, अब लोन महंगा होने का टेंशन भी होगा कम, समझिए पूरा गणित

Updated on 13-04-2023 08:12 PM
नई दिल्ली: खाने-पीने की चीजें की कीमतें कम होने से मार्च महीने में रिटेल महंगाई दर घटकर 15 माह के निचले स्तर 5.66% पर आ गई। फरवरी में महंगाई दर 6.44% रही थी, वहीं जनवरी महीने में यह 6.52% रही थी। पिछले साल मार्च में रिटेल महंगाई दर 6.95% थी। खास बात यह है कि मार्च में रिटेल महंगाई दर RBI के संतोषजनक स्तर की ऊपरी सीमा छह फीसदी के भीतर है। रिजर्व बैंक पर रिटेल महंगाई दर को दो से छह फीसदी के बीच रखने की जिम्मेदारी बनी हुई है। इससे पहले रिटेल महंगाई दर छह फीसदी के नीचे नवंबर-2022 में 5.88 फीसदी और दिसंबर -2022 में 5.72 फीसदी पर आई थी। दरअसल आरबीआई के लक्ष्य रिटेल महंगाई दर को 6 फीसदी के दायरे में रखना है। अगर रिटेल महंगाई दर में नरमी जारी रहती है तो आरबीआई एक बार फिर से रेपो रेट में बदलाव नहीं कर आपको रहात दे सकता है। यानी जो डर सता रहा है कि आने वाले दिनों में फिर से लोन महंगा हो सकता है, उसमें थोड़ी राहत मिलेगी।
एक्सपर्ट का कहना है कि रिटेल महंगाई दर में नरमी कई मायनों में राहत वाली बात है। जियोजित फाइनैंशल सर्विसेज के प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि रिटेल महंगाई दर RBI के लक्ष्य के भीतर आ गई है। उसने इस बार रीपो रेट में बढ़ोतरी नहीं की है। अगर रिटेल महंगाई दर में नरमी जारी रही तो निश्चित रूप से उस पर आगे भी लोन महंगा करने का दबाव कम होगा।

खाद्य चीजें हुई सस्ती

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार खाने-पीने की चीजें सस्ती हुई है। खाद्य चीजों की रिटेल महंगाई दर मार्च-23 में घटकर 4.79% पर आ गई है। फरवरी में यह 5.95% थी। बिजली और ईंधन की महंगाई भी घटी है। बिजली और ईंधन की महंगाई 9.90% से घटकर 8.91% पर आ गई है।

महंगाई पर लक्ष्य

RBI ने वित्त वर्ष 2023-24 में रिटेल महंगाई दर के 5.2 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया है। मिलवुड केन इंटरनैशनल के CEO निश भट्ट का कहना है कि जिस तरह से मार्च में रिटेल महंगाई दर में कमी आई है, उससे लग रहा है कि आगे भी यही रुख जारी रह सकता है। सब्जियों की कीमतों में नरमी का रुख है। ऐसे में रिटेल महंगाई दर RBI के अनुमान के मुताबिक सीमित दायरे में सिमट सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.