रिलायंस, टाटा और महिंद्रा ने दिखाया दम, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर मार्केट

Updated on 28-06-2023 08:07 PM
मुंबई: अमेरिकी बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी को फ्लो बढ़ने के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) एवं निफ्टी (Nifty) शुरुआती कारोबार में अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए। बाजार सूचकांक में अहम भागीदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी होने से भी सकारात्मक धारणा को बल मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 299.97 अंक चढ़कर अपने नए उच्च स्तर 63,716 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 90.75 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 18,908.15 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाइटन, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयरों में बढ़त रही। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में शुरुआती गिरावट देखी गई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में चल रहे थे।

विदेशी बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को खासी तेजी देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत चढ़कर 72.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,024.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की। मंगलवार को सेंसेक्स तीन दिनों की गिरावट से उबरते हुए 446.03 अंक यानी 0.71 प्रतिशत उछलकर 63,416.03 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 126.20 अंक यानी 0.68 प्रतिशत चढ़कर 18,817.40 पर बंद हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.