रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्रॉफिट 11% गिरा, लेकिन 36 लाख इन्वेस्टर्स को मिली खुशखबरी

Updated on 22-07-2023 02:37 PM

नई दिल्ली: मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने आज जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 11 परसेंट गिरकर 16,011 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 17,955 करोड़ रुपये रहा था। जून तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में भी 5.3 परसेंट की गिरावट आई है और यह 2.07 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल समान तिमाही में यह 2.19 लाख करोड़ रुपये था। ब्रोकरेज कंपनियों ने रिलायंस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10 परसेंट गिरावट के साथ 16,170 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी सालाना आधार पर दो फीसदी गिरावट के साथ 2.15 लाख रुपये रहने का अनुमान था। लेकिन ये दोनों अनुमान से कम रहे। कंपनी के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए प्रति शेयर नौ रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। इससे कंपनी के 36 लाख से अधिक इन्वेस्टर्स को फायदा होगा।


पिछली तिमाही के मुकाबिल रिलायंस के कंसोलिडेटेड टॉपलाइन 2.5 फीसदी गिरा है जबकि बॉटमलाइन में 17 फीसदी गिरावट आई है। ओ2सी बिजनस के कमजोर प्रदर्शन के कारण कंपनी का रेवेन्यू गिरा है। इस सेगमेंट का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले करीब 18 परसेंट गिरकर 1.33 लाख करोड़ रुपये रहा। हालांकि रिटेल और डिजिटल सर्विसेज बिजनस में डबल डिजिट ग्रोथ ने रिलायंस को प्रॉफिट और रेवेन्यू में बड़ी गिरावट से बचा लिया। रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) का प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 18.8 परसेंट उछलकर 2,448 परसेंट रहा। इस दौरान कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू बी 19 परसेंट की तेजी के साथ 69,948 करोड़ रुपये पहुंच गया जो पिछले साल समान तिमाही में 58,554 करोड़ रुपये था।
 

शेयर में गिरावट

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया। हालांकि साल की पहली तिमाही में कंपनी का एबिटा मामूली बढ़कर 38093 करोड़ रुपये पहुंच गया जो एक साल पहले 37,997 करोड़ रुपये था। एबिटा मार्जिन 18.3 परसेंट बढ़ गया जो एक साल पहले 17.3 परसेंट था। कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों में 31% की गिरावट के कारण O2C राजस्व में तेज गिरावट दर्ज की गई।रिलायंस रिटेल ने तेज गति से अपनी बढ़ोतरी बरकरार रखते हुए इस तिमाही में 555 नए स्टोर खोले। इस तरह अब रिलायंस रिटेल के कुल 18,446 स्टोर हो गए हैं और इसने अपने ऑपरेटेड एरिया 7.06 करोड़ स्कवेयर फ़ीट में 50 लाख स्कवेयर फीट और जोड़ लिए हैं। रिजल्ट आने से पहले कंपनी का शेयर 3.19 फीसदी या 83.60 रुपये की गिरावट के साथ 2536.20 रुपये पर बंद हुआ।


जियो का रिजल्ट

इससे पहले रिलायंस की टेलिकॉम कंपनी जियो ने भी अपने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा की। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी बढ़कर 4,863 करोड़ रुपये रहा। वहीं, ऑपरेशन से रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 24,042 करोड़ रुपये हो गया। पहली तिमाही में रिलायंस जियो का कुल खर्च बढ़कर 17,594 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले 16,136 करोड़ रुपये था। इसमें नेटवर्क ऑपरेटिंग खर्च पहले के 6,842 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,379 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस जियो का यह छह तिमाहियों में सबसे सुस्त प्रॉफिट और रेवेन्यू ग्रोथ है। ज्यादा खर्च और हाल में टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण कंपनी का प्रॉफिट और रेवेन्यू प्रभावित हुआ है। जियो सब्सक्राइबर्स के लिहाज से देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। इसका मार्केट शेयर 37.9 परसेंट है। अप्रैल में कंपनी ने रिलायंस ने 30.4 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.