रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा, TCS को घाटा, जानिए कितना रह गया मार्केट कैप

Updated on 31-03-2024 01:26 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में केवल तीन ही दिन कारोबार हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 819.41 अंक यानी 1.12 फीसदी की तेजी रही। इससे 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 67,259.99 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें सबसे ज्यादा फायदे में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) रही। कंपनी का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 45,262.59 करोड़ रुपये बढ़कर 20,14,010.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार पूंजीकरण 5,533.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,666.29 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का बाजार पूंजीकरण 5,218.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,78,484.29 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मूल्यांकन 4,132.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,69,542.65 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक (HDFC) का बाजार पूंजीकरण 4,029.69 करोड़ रुपये बढ़कर 11,00,184.60 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का 2,819.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,946.04 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी (ITC) का एमकैप 264.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,35,032.74 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 10,691.45 करोड़ रुपये घटकर 14,05,102.38 करोड़ रुपये और इन्फोसिस (Infosys) का 4,163.13 करोड़ रुपये कम होकर 6,22,117.38 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मूल्यांकन 3,817.18 करोड़ रुपये घटकर 6,95,038.48 करोड़ रुपये रहा।

टॉप 10 कंपनियां

सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की बात करें तो उनमें भारत की केवल तीन कंपनियों को जगह मिली है। रिलायंस इस लिस्ट में 43वें नंबर पर, टीसीएस 75वें नंबर और एचडीएफसी बैंक 98वें नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.