रिलायंस ने 19 साल में कमाए 19 लाख करोड़ रुपये, एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की तैयारी में मुकेश अंबानी

Updated on 16-02-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का मार्केट कैप हाल में 20 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। मुकेश अंबानी यह कंपनी दलाल स्ट्रीट के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी है। पिछले 19 साल में इस कंपनी के मार्केट कैप में 19 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। यानी इस अवधि में कंपनी के मार्केट कैप में सालाना एक लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस का मार्केट कैप अब मैकडॉनल्ड्स, पेप्सिको, नेटफ्लिक्स और एक्सेंचर से ज्यादा हो गया है। companiesmarketcap.com के मुताबिक रिलायंस 239.81 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की 43वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2032 तक भारत को पहला ट्रिलियन डॉलर स्टॉक (करीब 83 लाख करोड़ रुपये) मिल सकता है और इस होड़ में रिलायंस सबसे आगे चल रही है।

रिलायंस का मार्केट कैप अगस्त 2005 में एक लाख करोड़ रुपये था। जुलाई 2017 में यह पांच लाख करोड़ रुपये, नवंबर 2019 में 10 लाख करोड़ रुपये, सितंबर 2021 में 15 लाख करोड़ रुपये और 13 फरवरी, 2024 को 20 लाख करोड़ रुपये पहुंचा। जानकारों का कहना है कि यह साल रिलायंस के लिए काफी अहम होने वाला है। इसकी वजह यह है कि कंपनी अब इन्वेस्टमेंट से मॉनीटाइजेशन फेज में आ गई है। पिछले तीन महीने में कंपनी का शेयर 28% चढ़ा है। रिलायंस का बिजनस पेट्रोकेमिकल से लेकर न्यू एनर्जी, टेलिकॉम और रिटेल तक फैला है। अगर रिलायंस देश का पहले 1 ट्रिलियन डॉलर स्टॉक बनता है तो इससे अंबानी परिवार की नेटवर्थ में भी काफी इजाफा होगा। रिलायंस ग्रुप में अंबानी परिवार की आधी से अधिक हिस्सेदारी है।

1 ट्रिलियन डॉलर क्लब

दुनिया में अभी केवल सात कंपनियां ही ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल हैं। इनमें सऊदी अरामको को छोड़कर बाकी सभी अमेरिकी कंपनियां हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3.020 ट्रिलियन डॉलर है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल 2.839 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दूसरे नंबर पर है। सऊदी अरामको (2.062 ट्रिलियन डॉलर) तीसरे, एआई चिप्स बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (1.794 ट्रिलियन डॉलर) चौथे, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (1.781 ट्रिलियन डॉलर) पांचवें, जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (1.763 ट्रिलियन डॉलर) छठे और मार्क जकरबर्ग की मेटा प्लेटफॉर्म्स (1.233 ट्रिलियन डॉलर) सातवें नंबर पर है। भारत में रिलायंस के अलावा एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस इस क्लब में शामिल होने की होड़ में सबसे आगे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.