चीन के साथ तबतक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते जबतक...पैंतरेबाज ड्रैगन को भारत का साफ संदेश

Updated on 06-01-2023 08:33 PM
नयी दिल्ली : भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण विकास के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति जरूरी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से यह बात कही। उनसे चीन के नए विदेश मंत्री किन गांग की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्ष एलएसी पर सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि में स्थिति को सामान्य बनाने के इच्छुक हैं।
बागची ने कहा, ‘आप भारत के दीर्घकालिक रूख से अवगत होंगे कि हमारे संबंधों के विकास के लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन एवं शांति सुनिश्चित करना जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही द्विपक्षीय समझौतों का पालन करना तथा सीमा पर एकतरफा ढंग से यथा स्थिति बदलने का प्रयास करने से भी बचना होगा।
    भारत कहता रहा है कि (चीन के साथ) रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते हैं जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती है। चीन की तरफ से कुछ क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है।उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच राजनयिक एवं सैन्य माध्यमों से बातचीत जारी है और इन माध्यमों के जरिये ही चीनी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाता है। बागची ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमा पर सामान्य स्थिति लाने, पीछे हटने के कार्य की दिशा में ध्यान केंद्रित कर रखा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.