दिल्ली में आज रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल, इन रास्तों से बचकर निकले, देखें रूट

Updated on 21-01-2023 05:52 PM
नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार को गणतंत्र दिवस की रिहर्सल होगी। रिहर्सल की वजह से कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में परेड के दौरान ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक रहेगी। ऐसे में इंडिया गेट और आसपास के ऑफिस में काम करने वालों और यहां से गुजरने वाले लोगों को समय से पहले निकलना होगा। रिपब्लिक डे परेड को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई। परेड को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
2 घंटे 25 मिनट बंद रहेगा कर्तव्य पथ
गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर 21 जनवरी को सुबह सवा दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कर्तव्य पथ पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया कि वे ट्रैफिक संबंधी नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने लोगों से असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाने को भी कहा।
दक्षिणी से उत्तरी दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता
पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में उत्तरी से दक्षिणी और दक्षिणी से उत्तरी दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सुझाव भी दिया। ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के अनुसार रिंग रोड यानी सराय काले खां- आईपी फ्लाईओवर - राजघाट, लाजपत राय मार्ग-मथुरा रोड-भैरों रोड-रिंग रोड, पृथ्वीराज रोड- राजेश पायलट मार्ग- सुब्रमण्यम भारती मार्ग- मथुरा रोड - भैरों रोड- रिंग रोड, बर्फखाना-आजाद मार्केट-रानी झांसी फ्लाईओवर-पंचकुलां रोड-हनुमान मूर्ति-वंदे मातरम मार्ग-धौला कुआं आदि मार्गों का सुझाव दिया गया है।
पश्चिमी से पूर्वी दिल्ली की ओर जाने का रूट
पूर्वी से पश्चिमी दिल्ली की ओर तथा पश्चिमी से पूर्वी दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को पुलिस ने रिंग रोड - भैरों रोड - मथुरा रोड - सुब्रमण्यम भारती मार्ग - राजेश पायलट मार्ग - पृथ्वी राज रोड - सफदरजंग रोड - कमल अतातुर्क मार्ग - पंचशील मार्ग - साइमन बोलिवर मार्ग- अपर रिज रोड / वंदे मातरम मार्ग का सुझाव दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी से दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को रिंग रोड - आईएसबीटी - चांदगी राम अखाड़ा - माल रोड - आजाद पुर - रिंग रोड, रिंग रोड से - भैरों रोड - मथुरा रोड - लोधी रोड - अरबिंदो मार्ग - सफदरजंग रोड - तीन मूर्ति मार्ग - मदर टेरेसा क्रिसेंट - पार्क स्ट्रीट-शंकर रोड- वंदे मातरम मार्ग का सुझाव दिया है।
ये रूट भी देख लें
दक्षिणी दिल्ली से कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय की ओर जाने वाले लोगों को मदर टेरेसा क्रीसेंट - पार्क स्ट्रीट - मंदिर मार्ग / बाबा खड़क सिंह मार्ग, रिंग रोड - वंदे मातरम मार्ग - लिंक रोड - पंचकुइयां रोड, रिंग रोड - सरदार पटेल मार्ग - 11 मूर्ति - मदर टेरेसा क्रीसेंट - आर/ए आरएमएल - नॉर्थ एवेन्यू या बाबा खड़क सिंह मार्ग का सुझाव दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.