रेहान अहमद को राजकोट एयरपोर्ट पर रोका : अबूधाबी से फ्लाइट के कारण वीजा क्लियरेंस में हुई दिक्कत

Updated on 13-02-2024 05:06 PM

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी को एक बार फिर वीजा के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार लेग स्पिनर रेहान अहमद को राजकोट के हिरासर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। सही पेपरवर्क नहीं होने के चलते उन्हें टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया गया। वह अपनी टीम के साथ अबू धाबी से लौट रहे थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा। रेहान भी टेस्ट की प्लेइंग-11 में इंग्लैंड का हिस्सा होंगे।

लोकल मैनेजमेंट ने संभाला मामला
स्पोर्ट्सस्टार की रिपोर्ट अनुसार, सोमवार को रेहान को भारत आने से रोका गया। इंग्लैंड टीम मिड-सीरीज ब्रेक के चलते अबू धाबी गई थी। वहां से लौटने के दौरान रेहान को रोक लिया गया क्योंकि उनके पास सिंगल-एंट्री वीजा ही था।

कुछ देर बाद, लोकल मैनेजमेंट में मामला संभाला और रेहान को टीम होटल भेजा गया। इंग्लैंड टीम को उम्मीद है कि वीजा की दिक्कत 24 घंटे के अंदर सुलझ जाएगी। इसी बीच सपोर्ट स्टाफ समेत टीम के सभी खिलाड़ी सोमवार शाम को ही होटल पहुंच गए।

आज टीम के साथ प्रैक्टिस करेंगे रेहान
BCCI अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'इंग्लैंड टीम को अगले 2 दिन में फिर से वीजा के लिए अप्लाय करने के लिए कहा गया है। खिलाड़ी (रेहान) को टीम के साथ देश में आने दिया गया और वह मंगलवार को प्रैक्टिस भी कर सकेंगे।'

शोएब बशीर को भी भारत आने में हुई थी दिक्कत
2 सप्ताह पहले इंग्लैंड टीम के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भी वीजा के कारण ही भारत आने में दिक्कत हुई थी। उन्हें वीजा मिलने में देरी हुई, जिस कारण वह पहले टेस्ट तक टीम के साथ नहीं जुड़ सके।

शोएब को भी अबू धाबी के रास्ते भारत आने के कारण परेशानी हुई। वह फिर फिर यूके गए और वहां उनका वीजा क्लियर हुआ। तब जाकर वह पहले टेस्ट के चौथे दिन (28 जनवरी) भारत पहुंचे और दूसरे टेस्ट में खेलने भी उतरे।

बशीर और रेहान को एक ही तरह की समस्या हुई
बशीर की तरह रेहान भी इंग्लैंड में जन्मे, लेकिन उनके माता-पिता पाकिस्तान से हैं। इस कारण उन्हें एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक करने के लिए रोका गया। रेहान पहले टेस्ट के दौरान आसानी से भारत आ गए थे, क्योंकि उन्हें अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान वीजा मिल चुका था। तब वह स्टैंड-बाय प्लेयर के रूप में देश आए थे।

हालांकि, बशीर को पिछले दिनों हुई समस्या के कारण ही रेहान अब देश वापस लौटे बिना टीम के साथ जुड़ सके। साथ ही UAE में इंग्लैंड का 6 दिन का ब्रेक महीनों पहले से तय था। ऐसे में इंग्लैंड मैनेजमेंट को वीजा को लेकर पहले से सारी चीजें मैनेज कर लेनी चाहिए थीं।

सीरीज में 8 विकेट ले चुके रेहान अहमद
रेहान अहमद भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबलों में खेले। उन्होंने 8 विकेट लेने के साथ 70 रन भी बनाए। दूसरी ओर, शोएब बशीर को डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 4 विकेट मिले। जैक लीच के इंजरी के कारण बाहर होने के बाद अब तय है कि दोनों तीसरे टेस्ट में भी खेलते नजर आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.