10 से 25 अक्टूबर तक पंजीयन, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक मिलेगा भावांतर का लाभ

Updated on 27-09-2025 01:36 PM

भोपाल। प्रदेश में किसानों को सोयाबीन का उचित मूल्य दिलाने के लिए लागू की जा रही भावांतर योजना में किसानों का पंजीयन 10 से 25 अक्टूबर तक होगा। एक नवंबर से 31 जनवरी 2026 के बीच जो उपज मंडियों में बेची जाएगी, उस पर ही भावांतर मिलेगा। पंजीकृत किसान और उसके सोयाबीन के क्षेत्र का सत्यापन राजस्व विभाग से कराया जाएगा। भावांतर की राशि बैंक खाते में सीधे अंतरित की जाएगी।

यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार देर शाम जनप्रतिनिधियों और कलेक्टरों के साथ योजना को लेकर बैठक बताई। पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर होगा। भारत सरकार ने सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,328 रुपये निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि किसानों को उपज का सही मूल्य दिलवाने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। हितग्राही को सीधा लाभ मिलना चाहिए।

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत तिलहनी फसल के लिए भावांतर योजना वर्ष 2018-19 से लागू की है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा राज्य के मंडी के माडल भाव व विक्रय मूल्य अंतर की राशि किसान को दिलवाने का प्रविधान है। किसान पूर्व की तरह अपनी उपज मंडियों में बेचेंगे।

समर्थन मूल्य, मंडी का माडल भाव और विक्रय मूल्य के बीच के अंतर की राशि का किसान को डीबीटी से भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों से कहा गया कि वे क्षेत्रवार अधिकारी तैनात करें। किसानों को सही दाम मिले, इसकी निगरानी करें। योजना किसानों के हित में है, इसका प्रचार-प्रसार करें। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.