ग्रेटर नोएडा में प्लॉट की इस योजना में आज से हो रहा है रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लीजिए पूरी बात

Updated on 28-02-2024 01:40 PM
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Greater Noida Industrial Development Authority) ने कामर्शियल प्लॉटों (Commercial Plots) की एक योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत चार एफएआर (Floor Area Ratio) वाले 18 कामर्शियल प्लॉट्स का आवंटन किया जाना है। इसमें आज यानी 28 फरवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। इस योजना के तहत आगामी 21 मार्च तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। अगर ये सभी भूखंड आवंटित हो गए तो ग्रेटर नोएडा में शीघ्र ही 18 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बन सकेंगे।


लोगों की सुविधा के लिए आई है योजना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के कुछ सेक्टरों में अभी तक पर्याप्त कामर्शियल स्पेस डेवलप नहीं हो पाया है। इन सेक्टरों में रहने वाले लोगों को अभी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए दूर जाना पड़ता है। ऐसे ही ग्रेटर नोएडा वासियों और निवेशकों की मांग पर प्राधिकरण ने चार एफएआर के साथ वाणिज्यिक भूखंड योजना को लॉन्च किया है। उन्होंने बताया किआवंटन प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन दे दिया जाएगा।


क्या है रिजर्व प्राइस

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन 18 प्लॉट्स की रिजर्व प्राइस लगभग 1,134 करोड़ रुपये तय किया है। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाणिज्यिक विभाग ने चार एफएआर वाले 18 भूखंडों की योजना सोमवार को लॉन्च की थी। आज से इन प्लॉट्स के लिए पंजीकरण शुरू हो रहे हैं।


क्या है प्लॉट्स के साइज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ये प्लॉट्स 2,313 वर्ग मीटर से लेकर 12,000 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। ये प्लॉट्स सेक्टर 10, सेक्टर 12 में छह, अल्फा टू, इकोटेक 12 और टेकजोन में एक-एक और डेल्टा टू में पांच में स्थित हैं। सेक्टर 10 में ऐसे चार प्लॉट्स, सेक्टर 12 में छह प्लॉट्स, अल्फा टू, इकोटेक 12 और टेकजोन में एक-एक और डेल्टा टू में पांच प्लॉट्स हैं।

चार एफएआर का क्या है मतलब

कामर्शियल प्लॉट्स की इस योजनाओं में फ्लोर एरिया रेशियो चार है। चार एफएआर होने के मतलब है कि जिन्हें जमीन का आवंटन होगा, वह कुल ग्राउंड कवरेज का 400 फीसदी पर निर्माण कर सकता है। इससे ग्रेटर नोएडा में अब हाईराइज कॉमर्शियल इमारतें बन सकेंगी।

आज से डाउनलोग कर सकेंगे ब्रोशर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने पिछले दिनों बताया था कि 28 फरवरी से ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। स्कीम में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। पंजीकरण कराने वालों को प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए 23 मार्च 2024 तक का समय मिलेगा। इन प्लॉट्स का आवंटन ऑक्शन के जरिए ही किया जाएगा।


सबकुछ होगा ऑनलाइन

मिली जानकारी के अनुसार आवेदन से लेकर आवंटन तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। इन प्लॉट्स के लिए एसबीआई पोर्टल के जरिए आवेदन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी एसबीआई पोर्टल को लिंक किया गया है, ताकि आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट से भी आवेदन कर सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.