'भावांतर' के कल से रजिस्ट्रेशन, 17 अक्टूबर तक करवा सकेंगे:भोपाल में किसानों के बीच पहुंचेंगे अफसर; 24 अक्टूबर से होगी खरीदी शुरू

Updated on 02-10-2025 03:41 PM

सोयाबीन की फसल खरीदी के लिए 'भावांतर' भुगतान योजना के कल यानी, 3 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, जो 17 अक्टूबर तक चलेंगे। भोपाल में स्कीम के बारे में किसानों को जानकारी हो, इसलिए अफसर उनके बीच में जाएंगे। 24 अक्टूबर से खरीदी शुरू होगी।

रजिस्ट्रेशन 3 से 17 अक्टूबर के बीच होंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक किसान अपनी सोयाबीन मंडियों में जाकर बेच सकेंगे। सोयाबीन की फसल सामान्य प्रक्रिया के अनुसार ही बेची जा सकेगी, लेकिन सत्यापन मंडी के दस्तावेजों के आधार पर होगी।

ये भी देखेंगे हर दिन मंडियों में विक्रित सोयाबीन के अनुसार, एफएक्यू मानक गुणवत्ता वाली सोयाबीन का मॉडल मूल्य घोषित किया जाएगा। इस वर्ष सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। यदि किसानों को इससे कम मूल्य मिलता है तो अंतर वाली राशि किसान के खाते में भेजी जाएगी।

इसलिए यह योजना इस संबंध में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, योजना किसानों को बाजार की अनिश्चिता से बचाने के लिए लागू की जा रही है। मंडी में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसे लेकर भी व्यवस्था बनाई जा रही है।

इस तरह होगा प्रचार-प्रसार

  • 3 अक्टूबर को प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में होर्डिंग्स और बैनरों के जरिए जानकारी दी जाएगी।
  • किसानों और व्यापारियों को वॉट्सएप ग्रुप और SMS से पंजीयन और अंतिम तिथि की सूचना भेजी जाएगी।
  • 3 से 5 अक्टूबर तक प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में जिला स्तर पर कलेक्टर, सांसद, विधायक और किसान प्रतिनिधियों की बैठकें होंगी।
  • योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रैक्टर और मोटर साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी।
  • 15 अक्टूबर तक सभी मंडियों में भावांतर सहायता डेस्क स्थापित होंगी।
  • 17 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे।
  • 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक सोयाबीन बेची जा सकेगी।

भोपाल मंडी में कम रेट पर बिक चुका सोयाबीन भोपाल की करोंद मंडी में 17 सितंबर को नए सोयाबीन की आवक का श्रीगणेश हुआ था। इस दिन 20 क्विंटल सोयाबीन 4672 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया था। इसके बाद भी सोयाबीन की आवक जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.