आज लॉन्च होगी रेडमी नोट-13 स्मार्टफोन सीरीज 200MP का मेन कैमरा मिलेगा

Updated on 04-01-2024 01:43 PM

टेक कंपनी रेडमी आज यानी 4 जनवरी को रेडमी नोट 13 स्मार्टफोन सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी 13 सीरीज में 3 स्मार्टफोन- रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 13-प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो+ लॉन्च होंगे। ​​​​रेडमी नोट 13 और रेडमी 13-प्रो+ में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 108MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्मार्टफोन ₹17,400 और ₹22,800 की कीमत में भारतीय मार्केट में लॉन्च होंगे। वहीं सीरीज का बेस वैरिएंट रेडमी नोट-13 स्मार्टफोन 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 100MP मेन कैमरा और 16MP रियर कैमरा के साथ आ सकता है। फोन की एक्सपेक्टेड प्राइस ₹13,900 हो सकता है।

कंपनी ने नोट 13 सीरीज के लॉन्च डेट के अलावा अभी कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। हालांकि, चीन में यह सीरीज सितंबर में लॉन्च हो चुकी है, साथ ही अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसके स्पेसिफिकेशन बताए गए हैं।

रेडमी नोट 13 सीरीज: स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले : रेडमी नोट 13 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का फुल HD एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।
  • कैमरा : रेडमी नोट 13 के रियर पैनल पर 100MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, नोट 13 प्रो और प्रो+ में 200MP+ 8MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • रैम + स्टोरेज : नोट-13 सीरीज के बेस वैरिएंट में 6GB, 8GB और 12GB की रैम का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन दिए जाएंगे। नोट 13-प्रो और 13-प्रो+ में 16GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिल सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग : रेडमी नोट 13 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए अलग-अलग चार्जिंग सपोर्ट के साथ अलग-अलग बैटरी पैक दिया जाएगा। रेडमी नोट 13 में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी, नोट 13-प्रो में 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी और रेडमी नोट 13-प्रो+ में 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.