भगोड़े मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस वापस, जानें क्यों

Updated on 21-03-2023 06:59 PM
नई दिल्ली: इंटरपोल ने भगोड़े बिजनेसमैन मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) हटा लिया है। यह सीबीआई और ईडी के के लिए बड़ा झटका है। इसका मतलब यह है कि 2 अरब डॉलर के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी में वॉन्टेड हीरा कारोबारी अब इंटरपोल के लिए वॉन्टेड नहीं है। यह फैसला चोकसी द्वारा एंटीगुआ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करने के बाद आया है। इसमें भारत सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है।
एंटीगुआ हाई कोर्ट में दायर की याचिका
पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोपी चोकसी ने हाल ही में एंटीगुआ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें भारत सरकार और दो भारतीय एजेंटों पर जून 2021 में उसे एंटीगुआ से अगवा करने और जबरन डोमिनिकन रिपब्लिक ले जाने का आरोप लगाया था। इसी घटना और चोकसी की अर्जी ने इंटरपोल के फैसले को उलटने में महती भूमिका निभाई क्योंकि अधिकारियों का मानना था कि रेड नोटिस के आधार पर भारत प्रत्यर्पण पर चोकसी को सुनवाई से वंचित कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि एंटीगुआ वाली घटना उसे वहां से निकलाने की कोशिश थी।
अब दुनियाभर में यात्रा कर सकता है चोकसी
रेड नोटिस ने चोकसी को 192 सदस्य देशों में भगोड़ा घोषित कर दिया और एंटीगुआ पासपोर्ट पर 32 देशों में बिना वीजा के यात्रा को भी बैन कर दिया। नोटिस को वापस लेने जिसे रेड कॉर्नर नोटिस या आरसीएन के रूप में भी जाना जाता है का मतलब है चोकसी अब दुनिया भर में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकता है। हालांकि माना जा रहा है कि वो एंटीगुआ में ही रहेगा। सीबीआई अधिकारियों ने इंटरपोल के फैसले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी के लिए ये इतना बड़ा झटका नहीं है क्योंकि मेजबान देश रेड नोटिस के बावजूद भी उसे भारत को सौंपने के लिए तैयार नहीं था।
चोकसी ने कोर्ट में क्या कहा?
एंटीगुआ कोर्ट में अपनी याचिका में चोकसी ने दावा किया था कि 23 मई 2021 को उसे बारबरा नाम की एक महिला से डिनर पर मिलने के बहाने किडनैप कर लिया गया। उसने शिकायत में बताया कि उसे व्हीलचेयर पर बांधकर सिर पर हुड लगा दिया गया। उसे एक नाव में लेकर जाया गया और इस दौरान उसे प्रताड़ित किया गया। उसने दावा किया कि उसे डोमिनिका ले जाया गया। पोर्ट्समाउथ हार्बर पहुंचने पर एक कॉस्ट गार्ड ने उसे सहारा गिया, जहां सीनियर पुलिस अधिकारी उसे हिरासत में लेने का इंतजार कर रहे थे। चोकसी ने अपनी याचिका में भारत में जेल की स्थिति, उसकी व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को भी उठाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.