लाल मिर्च पाउडर, जूलरी शॉप लूट का प्लान, पर महिला को 20 सेकंड में मिले 19 थप्पड़, पढ़िए अहमदाबाद की दिलचस्प खबर

Updated on 11-11-2025 01:15 PM
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां पर रानिप इलाके में एक जूसकी स्टोर में चोरी करने पहुंची महिला की प्लानिंग उलटी हो गई। महिला ने प्लान के मुताबिक ग्राहक बनकर जेवर निकलवाए, दुकानदार की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंका लेकिन उसके आगे की कहानी दुकानदार के हिस्से चली गई। आंखों में मिर्च पड़े होने के बावजूद दुकानदार ने महिला को पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। आखिरकार महिला का बिना चोरी के भागना पड़ा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

लगभग 35 साल की एक महिला जूलरी शॉप में आई। महिला ने पहले से रेकी कर रखी थी कि जूलर दुकान में अकेला है। महिला ने अपने सिर से आधे चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा था। महिला ने दुकानदार से जूलरी दिखाने को कहा। उसने जूलरी निकालकर महिला को दिखानी शुरू की।

दुकानदार की आंख में फेंका मिर्च पाउडर

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अचानक महिला दुकानदार की आखों में मुट्ठी में लिए लाल मिर्च फेंकती है और जूलरी की तरफ झपट्टा मारकर उठान की कोशिश करती है। हालांकि उससे पहले दुकानदार महिला को पकड़ लेता है और दूसरे हाथ से उसे ऊपर थप्पड़ों की बारिश शुरू कर देता है।

महिला पर झपटा

वह महिला को पीटते-पीटते ही काउंटर से उछलकर दूसरी तरफ आता है, महिला गेट की तरफ भागती है और किसी तरह दुकानदार से छूटकर भाग जाती है। सुनार की दुकान के सारे जेवर चोरी होने से बच जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दुकानदार ने 19 सेकंड में महिला को ताबड़तोड़ 20 थप्पड़ जड़े।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

रानिप पुलिस निरीक्षक केतन व्यास ने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति को शिकायत दर्ज कराने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया।पुलिस महिला की तलाश में है और यह भी पता लगा रही है कि क्या वह इसी तरह की अन्य घटनाओं में शामिल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.