सोने-चांदी की कीमतों में रेकॉर्ड तेजी, 750 रुपये महंगा हो गया गोल्ड, देखें क्या हैं लेटेस्ट रेट

Updated on 21-10-2023 03:25 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों Gold Silver Price Today) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दिनों 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच रहे गोल्ड के भाव अब 60 हजार रुपये के ऊपर निकल गए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। बता दें कि वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते शुक्रवार को सोना 750 रुपये की बढ़त के साथ 61,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इतनी महंगी हुई चांदी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजार में मजबूत बढ़त के बाद शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई।’’ चांदी की कीमत भी 500 रुपये की मजबूती के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,980 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस हो गयी। गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर चिंताओं के कारण जिंस बाजार में हाजिर सोना शुक्रवार को लगभग चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

लगातार बढ़ रहे भाव

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इस युद्ध के शुरू होने के बाद से सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस युद्ध के पहले सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही थी। सोना 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया था। वहीं अब सोना 60 हजार रुपये के भाव को भी पार कर गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.