लापरवाह ट्रक चालक ने 12 गौवंश को रौंदा, 7 की मौत, 4 गंभीर

Updated on 08-10-2025 01:03 PM

कांकेर । जिले के चारामा क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात दर्दनाक हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर समता रंगमंच के सामने सड़क पर बैठी करीब एक दर्जन गायों को तेज़ रफ्तार ट्रक चालक ने रौंद दिया, इस हादसे में 7 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं और 1 को मामूली चोट आई हैं।

घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया था। स्थानीय लोग और गौसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और चारामा पुलिस को सूचना दी। लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।

पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत गौवंशों का महानदी तट पर पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में पता चला कि एक गौमाता गर्भवती थी और एक सप्ताह बाद बच्चे को जन्म देने वाली थी। दुखद रूप से गाय और उसके अजन्मे बछड़े दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी भी मौके पर पहुंचीं और कहा "राज्य सरकार ने बिना सोचे-समझे गौठान योजना बंद कर दी, जिसके कारण गौवंश सड़कों पर भटक रहे हैं। रोज़ दुर्घटनाएं हो रही हैं और बेजुबान गौमाता बेमौत मर रही हैं। सरकार की लापरवाही अब असहनीय हो चुकी है।” साथ ही विधायक ने अधिकारियों को घायलों के उपचार और सुरक्षा की ठोस व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मृत गायों का अंतिम संस्कार महानदी तट पर विधिवत रूप से किया गया। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि गौवंश की सुरक्षा और सड़क पर निगरानी के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.