
आकाशवाणी व दूरदर्शन कलाकार तथा उत्कृष्ट बुंदेली लोक गायिका उर्मिला पाण्डेय को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक राष्ट्रीय समारोह में देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया, जो कि संपूर्ण बंदेलखंड के लिए गौरव का विषय है।
बता दें कि पाण्डेय ने विशुद्ध पारम्परिक लोकगीतों का गायन करते हुए पूरे देश में बुंदेली के गौरव में वृद्धि की है। पाण्डेय देश के अनेक ख्यात सम्मानों से अलंकृत हैं, साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कारों की चयन समिति में निर्णायक का दायित्व भी निर्वहन कर रहीं हैं।