म्यांमार में विद्रोही गुट का एयरपोर्ट पर कब्जा:दावा- सेना के साथ भिड़ंत में 400 सैनिक मारे गए

Updated on 09-07-2024 01:26 PM

म्यांमार में अल्पसंख्यक जनजातीय विद्रोही ग्रुप अराकान ने सैन्य शासन के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक एयरपोर्ट को कब्जे में ले लिया है।

थांडवे नाम का ये एयरपोर्ट म्यांमार के पश्चिमी प्रांत रखाइन के दक्षिणी हिस्से में मौजूद है। इसे मा जिन एयरपोर्ट के नाम से भी जाना है। देश के सबसे बड़े शहर यंगून से इसकी दूरी 260 किमी है।

म्यांमार में सैन्य शासन के लागू होने के बाद से थांडवे एयरपोर्ट पहली ऐसी जगह है जिस पर किसी विद्रोही समूह ने कब्जा किया है। ये एयरपोर्ट देश के सबसे अहम समुद्र तटीय रिसॉर्ट्स तक सेवा देता है।

तटीय इलाकों पर नियंत्रण कर सकती है अराकान आर्मी

एयरपोर्ट को अपने नियंत्रण में लेने से अराकान आर्मी के लिए रखाइन प्रांत के तटीय इलाकों पर कब्जा करने का रास्ता खुल गया है। अराकान आर्मी का इलाके के उत्तरी हिस्से पर पहले से ही नियंत्रण है।

रखाइन प्रांत के निवासियों और स्थानीय मीडिया ने भी एयरपोर्ट पर कब्जे की बात की पुष्टि की है। फिलहाल इस एयरपोर्ट पर अराकान गुट के कब्जे के बाद सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लग गई है।

2021 में आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर सेना वहां शासन में आई थी। देश के कई हिस्सों में विद्रोही गुट सैन्य शासन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह को अंजाम दे रहे हैं। इन विद्रोहों में लोकतंत्र की बहाली के समर्थक और गुरिल्ला गुट दोनों शामिल हैं।

अराकान ने बयान जारी कर बताया- 400 सैनिकों के शव बरामद किए

अराकान आर्मी ने रविवार रात टेलीग्राम ऐप पर एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने इलाके में हुई लड़ाई के बाद 400 से अधिक सैनिकों के शवों को जब्त किया है। इसके अलावा विद्रोहियों को काफी मात्रा में गोला-बारूद भी मिला है। हालांकि न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अराकान आर्मी के इन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

अराकान आर्मी म्यांमार के अल्पसंख्यक बौद्ध रखाइन समुदाय का मिलिट्री विंग है। इसका मकसद म्यांमार की सरकार से रखाइन प्रांत की स्वायत्ता हासिल करना है। अराकान आर्मी को अरखा आर्मी भी कहा जाता है।

पिछले साल नवंबर के बाद से अराकान आर्मी ने 9 बस्तियों पर कब्जा किया है। इनमें एक पड़ोसी प्रांत चिन की भी एक बस्ती है।

3 साल पहले सेना ने किया था तख्तापलट

म्यांमार में सेना ने 1 फरवरी 2021 को तख्तापलट कर दिया था। इसके बाद स्टेट काउंसलर आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन मिंट समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर तब से एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से कई मामलों में उन्हें दोषी भी ठहराया गया है।

वे फिलहाल राजधानी नेपीता में 27 साल की सजा काट रही हैं। इसके बाद मिलिट्री लीडर जनरल मिन आंग हलिंग ने खुद को देश का प्रधानमंत्री घोषित कर दिया था। सेना ने देश में 2 साल के आपातकाल की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में इसे बढ़ा दिया गया।

म्यांमार में तख्तापलट के बाद से सेना ने 6,000 लोगों को मारा

पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार में साल 2021 में हुए तख्तापलट के बाद से सेना 6,000 लोगों को मार चुकी है। म्यामांर लगातार विरोधियों को फांसी की सजा भी दे रहा है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक म्यामांर में हवाई हमले रोज की कहानी बनते जा रहे हैं। सेना अपने विरोधियों को ढूंढ़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसके चलते वो आम लोगों को निशाना बना रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.