रियल मैड्रिड चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा:विनीसियस के गोल से टीम ने दूसरे लेग में आरबी लीपजिंग से ड्रॉ खेला

Updated on 07-03-2024 01:21 PM

UEFA चैंपियंस लीग में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। बुधवार को घरेलू मैदान पर आरबी लीपजिंग के साथ दूसरे लेग में 1-1 से ड्रॉ रहा। कुल 2-1 के स्कोर के साथ अंतिम 8 में प्रवेश किया। इससे पहले रियल मैड्रिड ने अंतिम 16 के पहले लेग में 1-0 से जीत दर्ज की थी। मैड्रिड के लिए एक मात्र गोल विनीसियस जूनियर ने किया।

लीपजिंग ने शुरुआत में दो मौके गंवाए
मैच में लीपजिंग ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि, टीम शुरुआत में मिले मौके को भुनाने में सफल नहीं हो पाई। टीम के फॉरवर्ड लोइस ओपेंडा ने गोल करने के दो अच्छे मौके गंवा दिए। पहला हाफ दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई।

दूसरे हाफ के शुरुआत में हुआ विवाद
दूसरे हाफ के शुरुआत में ही रेफरी के फैसले को लेकर विवाद हो गया। दरअसल मैड्रिड के प्लेयर विनीसियस जूनियर ने आरबी लीपजिंग के विली ओर्बन पर पीछे से अटैक किया और फिर उन्हें धकेल दिया। जिसके बाद रेफरी ने उन्हें येलो कार्ड दिया, जिसको लेकर सवाल उठे। रेफरी विनीसियस को रेड कार्ड देकर बाहर भेज सकते थे। मैच के 65वें मिनट में ब्राजीलियाई खिलाड़ी विनीसियस ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि चार मिनट बाद ही ओर्बन ने हेडर के जरिए गोल कर लीपजिंग को 1-1 से बराबरी दिला दी।

इसके बाद दोनों ही टीमें अंतिम समय तक गोल करने में असफल रहीं और मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, चूंकि पहले लेग में मैड्रिड ने लीपजिंग को 1-0 से हराया था, इसलिए उनसे कुल 2-1 के स्कोर के साथ अंतिम 8 में अपनी जगह बनाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.