फरार प्राचार्य तक पहुंचना पुलिस के लिए बना पहेली:घर पर यस्पा किया नोटिस, गिरफ्तारी पर गृहमंत्री ने दिया आश्वासन

Updated on 14-12-2022 05:04 PM

शासकीय नवीन लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्‌टरता फैलाने के आरोपों में घिरे कॉलेज प्राचार्य डॉ.इनामुर्रहमान तक पहुंचना पुलिस के लिए पहेली बन गया है। केस दर्ज होने के बाद से ही प्राचार्य परिवार सहित फरार हैं। परिवार के लोगों के बारे में भी कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। दो अतिथि विद्वान भी अंडर ग्राउंड है। उनके मोबाईल भी बंद हैं। अभाविप के सवाल पर गृहमंत्री ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

​​​​​घर पर चस्पा नोटिस में ये लिखा

कॉलेज प्राचार्य डॉ.इनामुर्रहमान को शिकायत के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया। कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य डॉ.नरेंद्र देव को बनाया गया है। प्राचार्य डॉ.नरेंद्र देव की तरफ से निलंबन आदेश डॉ.इनामुर्रहमान को भेजा गया लेकिन घर पर ताला लगा होने से आदेश को चस्पा कर दिया।

1- आदेश में लिखा है कि ‘आपके द्वारा महाविद्यालय में सामाजिक समरसता एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरतने तथा महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता को रोकने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई। उक्त तथ्यों की पुष्टि क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक भोपाल नर्मदापुरम संभाग भोपाल के जांच प्रतिवेदन में होती है।

2- डॉ.इनामुर्रहमान का निलंबन अवधि में मुख्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा इंदौर संभाग नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीलन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। अपनी उपस्थिति तत्काल चिन्हित स्थान पर दर्ज करवाकर कार्यालय को सूचित करें।

न्यायिक जांच की मांग, अतिथि शिक्षकों के मोबाइल बंद

अभाविप के मालवा प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने बताया कि मामले में प्राचार्य डॉ.इनामुर्रहमान और प्रोफेसर मिर्जा मोजिज बेग की गिरफ्तारी के अलावा गृहमंत्री से मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। शिक्षक फिरोज अहमद मीर और सुहेल वानी की भी जांच होना चाहिए। दोनों अंडर ग्राउंड हैं और उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। विभागीय कार्यवाही कर दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

ये है मामला

दरअसल, पिछले दिनों शासकी नवीन लॉ कॉलेज में स्टूडेंट ने प्राचार्य डॉ.इनामुर्रहमान को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें कॉलेज में शिक्षकों पर धार्मिक कट्‌टरता फैलाने के आरोप लगाए थे। बाद में एक स्टूडेंट की शिकायत पर भंवरकुआं थाने में पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राचार्य डॉ.रहमान, प्रोफेसर मिर्जा मोजिज बेग, लेखिका डॉ.फरहत खान और प्रकाशक अमर लॉ पब्लिकेशन के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने प्राचार्य, प्रोफेसर सहित कॉलेज के दो अन्य शिक्षक फिरोज अहमद मीर और सुहेल वानी को निलंबित कर दिया। वहीं लेखिका की एक अन्य किताब भी सामने आई है, जिसमें विवादास्पद कंटेंट है। किताब के प्रकाशक सेंट्रल लॉ पब्लिकेशन की तलाश में यूपी पुलिस की टीम गई है। वहीं प्रोफेसर मिर्जा की तलाश में इंदौर और खरगोन स्थित घर पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.