अटल एक्सप्रेस-वे के लिये रि-सर्वे कर ऐसा रास्ता चुनें कि किसानों की कीमती जमीन न जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 29-03-2023 05:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंबल क्षेत्र का विकास और जनता का कल्याण राज्य शासन की प्राथमिकता है। विकास में चंबल क्षेत्र पीछे न रहे, इसलिये अटल एक्सप्रेस-वे श्योपुर, मुरैना, भिण्ड से निकाला जा रहा है। इस पर करीब 8 हजार करोड़ रूपये व्यय होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस वे के निर्माण के लिए किए गए सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि कई किसानों की कीमती जमीन इसमें आ रही है। इसलिये रि-सर्वे कराया जाए, जिससे किसानों की कीमती जमीन नहीं जाए। उल्लेखनीय है कि 308 किलोमीटर लंबे इस वे के निर्माण से चंबल क्षेत्र का उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बेहतर संपर्क हो जाने से विकास में गति आएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि वे में अधिक से अधिक सरकारी जमीन का उपयोग हो। जमीन का पुन: चिन्हांकन करें, जिससे किसानों की जमीन वे में नहीं जाए। अटल एक्सप्रेस- सर्वे कार्य भी इसी दृष्टि से किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर से अटल एक्सप्रेस-वे के संबंध में चर्चा की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नीरज मंडलोई मंत्रालय से और चंबल कमिश्नर सहित मुरैना, भिण्ड एवं श्योपुर कलेक्टर वर्चुअल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से उद्योगों के साथ किसान भी अपनी खेती कर सकेंगे। साथ ही नए-नए उद्योग प्रारंभ होने से बेटे-बेटियों को रोजगार मिलेगा और विकास के द्वार तेजी से खुलेंगे।

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में छोटे किसानों की संख्या ज्यादा है। छोटे किसानों के लिये 2-4 बीघा जमीन अत्यंत उपयोगी है। अटल एक्सप्रेस-वे के बनने में अगर छोटे किसानों की जमीन उसमें जाती है, तो उनके लिये कठिनाई होगी। यह आवश्यक है कि छोटे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये अटल एक्सप्रेस-वे का रि-सर्वे कराया जाये। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल से अंचल में अनेक विकास कार्य हुए हैं। अटल एक्सप्रेस-वे भी क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के बनने से छोटे और मध्यम उद्योग लगेंगे, जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया कि क्षेत्र में सबलगढ़ से करोली जाने के लिये अटारघाट पुल बन कर तैयार हो गया है। पुल निर्माण से करोली जाने के लिए लोगों को सुविधा होगी। लोगों को अब मुरैना, धौलपुर, बाड़ी होकर करोली नहीं जाना पड़ेगा और वे इस पुल से शिवपुरी से सबलगढ़ और करोली पहुँच सकेंगे। विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा एवं जौरा क्षेत्र के किसान भी वर्चुअली शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.