असली फैंस के लिए किसी खुशी से कम नहीं है RCB की हार, आप भी कहेंगे ये तो अच्छा हुआ!

Updated on 22-05-2023 10:05 PM
बैंगलोर:आईपीएल 2023 (IPL 2023) के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) पर किसी भी हालत में जीत की जरूरत थी। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 101 रनों की नाबाद पारी खेलकर खेलकर टीम को 197 रनों तक पहुंचाया। लेकिन गुजरात के लिए शुभमन गिल ने शतक ठोक दिया। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर गुजरात ने मैच को अपने नाम कर लिया। इससे आरसीबी का सफर आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया।

23 को इंग्लैंड पहुंच जाएंगे विराट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भले ही प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए यह अच्छी खबर है। 7 जून से ओवल के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। आरसीबी की हार के बाद विराट कोहली 23 मई को ही इस महामुकाबले की तैयारी के लिए इंग्लैंड पहुंच जाएंगे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि प्लेऑफ में नहीं पहुुंचने वाली टीमों के खिलाड़ी इंग्लैंड जल्दी चले जाएंगे। भारतीय टीम में शामिल प्लेऑफ से बाहर हो चुकी टीमों के खिलाफ विराट के साथ ही जाएंगे। विराट फॉर्म में हैं और उन्हें तैयारी करने का अच्छा समय भी मिल जाएगा।
WTC फाइनल के लिए टीम के सदस्य तीन बैचों में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे
• पहला जत्था 23 मई इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगा।
• दूसरा बैच 23 और 24 मई को पहले दो प्ले-ऑफ मैचों के बाद जाएगा।
• 28 मई को फाइनल के बाद अंतिम बैच 30 मई को रवाना होगा।

10 साल से ट्रॉफी का इंतजार

भारतीय क्रिकेट टीम को 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। आखिरी बार इंग्लैंड में ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। उसके बाद से लगभग हर साल एक आईसीसी टूर्नामेंट होता है। हर बार भारतीय टीम के हाथ निराशा ही लगती है। 2021 में इंग्लैंड में ही भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.