क्रिस गेल और डिविलियर्स के लिए RCB करने जा रही है यह खास, 26 मार्च को दुनिया देखेगी

Updated on 18-03-2023 10:09 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल द्वारा पहनी गई जर्सी के नंबर को ‘रिटायर’ करने का फैसला लिया है। इन दोनों महान क्रिकेटरों को आरसीबी की टीम 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल करेगा। आरसीबी ने ट्वीट किया, 'जर्सी नंबर 17 और 333 को हमेशा के लिए ‘रिटायर’ (अलविदा) कर दिया जाएगा जब एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल्स को आरसीबी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया जायेगा।'


जर्सी नंबर 17 पहनने वाले डिविलियर्स आरसीबी के लिये 11 सत्र (2011 से 2021) तक खेले थे जिन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 156 मैचों में 4,491 रन बनाए हैं। उन्होंने नवंबर 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। वहीं 333 नंबर की जर्सी पहलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज गेल सात सत्र तक आरसीबी के लिए खेले थे। उन्होंने 2013 आईपीएल सत्र में 16 मैचों में 708 बनाए थे।
    आरसीबी नहीं जीत पाई है एक भी आईपीएल ट्रॉफी

    इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी हमेशा से एक मजबूत मानी जाती रही है। हालांकि कई बड़े-बड़े नाम होने के बावजूद आरसीबी की टीम एक बार फिर आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई। कई मौकों पर टीम फाइनल में पहुंची है लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी।
    आरसीबी की टीम सबसे पहली बार अनिल कुंबले की कप्तानी में 2009 में फाइनल में पहुंची थी। इस फाइनल में टीम को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा थी। इसके बाद टीम 2011 आईपीएल में फिर फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन इस बार भी उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उप विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा था।

    इसके बाद टीम साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में भिड़ी। यहां भी टीम को करारी मिली थी। ऐसे में फाफ डुप्लेसी की कप्तानी मे आईपीएल 2023 में आरसीबी की कोशिश होगी कि वह अपना पहला आईपीएल का खिताब जीते।

    आईपीएल 2023 में मुंबई से आरसीबी की पहली भिड़ंत

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबले से हो रही है। वहीं आरसीबी की टीम अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.