प्लेऑफ में नहीं पहुंची RCB तो नवीन उल हक को मिला मौका, खुलेआम विराट कोहली का उड़ाया मजाक!

Updated on 22-05-2023 10:03 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) की तकरार किसी से छिपी नहीं है। लखनऊ और आरसीबी (LSG vs RCB) के बीच मैदान से शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया पर जारी है। लखनऊ को गुजरात की हाथों मिली हार पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की थी। इसके बाद नवीन ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आरसीबी को मिली हार और विराट कोहली के विकेट पर आम के साथ स्टोरी डालकर मजे लिए थे। अब आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है तो नवीन को एक और मौका मिल गया।
नवीन ने उड़ाया मजाक
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी गत चैंपियन गुजरात के खिलाफ 198 रनों का बचाव करने में विफल रही। इस हार के साथ ही विराट कोहली के आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। आरसीबी की हार ने नवीन उल हक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम शेयर किया। इस एक टीवी एंकर को लगातार ताली बजाकर हंसते हुए देखा जा सकता है। नवीन ने आरसीबी या विराट का नाम तो नहीं लिखा है। लेकिन इसकी टाइमिंग से यह साफ है कि स्टोरी क्यों डाली गई है।

लखनऊ-बैंगलोर के बीच में हुआ था बवाल

मई की शुरुआत में एकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नवीन उल हक को विराट कोहली ने स्लेज किया। मैच खत्म होने के जब खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं, उस समय नवीन और कोहली में पंगा हो गया। इसके बाद टीम के मेंटर गौतम गंभीर और विराट कोहली के भी तनातनी हुई। तभी से नवीन और विराट के बीच पंगा चल रहा है।

लखनऊ प्लेऑफ में खेलेगी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही। वहीं तीसरे नंबर पर फिनिश करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स अब प्लेऑफ में खेलेगी। 24 मई को चेपॉक के मैदान पर लखनऊ की टक्कर मुंबई इंडियंस से होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.