RCB ऑलराउंडर का वर्ल्डकप क्वालिफायर में तहलका, 6 विकेट लेकर विरोधी टीम को छकाया

Updated on 20-06-2023 08:47 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (24 रन देकर छह विकेट) की मदद से श्रीलंका ने यूएई को 175 रन से रौंदा । श्रीलंका के सभी शीर्ष क्रम खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े जिससे टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसमें चरिथ असालंका और हसारंगा (12 गेंद में नाबाद 23 रन) की अंत में खेली पारियों का भी योगदान रहा। हसारंगा ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शीर्ष पांच में से तीन बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया जिससे पूरी टीम 39 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। छह विकेट चटकाने के दौरान हसारंगा ने 50 वनडे विकेट चटकाने की उपलब्धि भी हासिल की। श्रीलंकाई पारी में कुसल मेंडिस 63 गेंद में 78 रन जड़कर स्टार रहे इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके देखने को मिले।

कुसल ने सादिरा समरविक्रमा के साथ 105 रन की साझेदारी भी निभाई जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। समरविक्रमा ने रन आउट होने से पहले 64 गेंद में 73 रन बनाए। उनके आउट होने से यूएई को अंतिम छह ओवर में स्कोर पर लगाम कसने की उम्मीद जगी। लेकिन चरिथ असालंका ने महज 23 गेंद में नाबाद 48 रन बना दिए।

हसारंगा ने अंतिम ओवर में तीन बाउंड्री लगाकर स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। ग्रुप के एक अन्य मैच में ओमान ने 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड को पांच विकेट से शिकस्त दी जो क्वालीफायर टूर्नामेंट का पहला उलटफेर रहा। आयरलैंड ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद हैरी टेक्टर (52 रन) और जॉर्ज डॉकरेल (91 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 281 रन बना पाआ। लेकिन एशियाई देश ने कश्यप प्रजापति (72 रन), आकिब इल्यास और जीशान मकसूद (59 रन) के अर्धशतकों से 11 गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.