RBI का नया रूल बढ़ा सकता है आपके होम लोन की EMI, मजबूर हुए बैंक, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated on 19-08-2023 02:51 PM
नई दिल्ली: आरबीआई (RBI) ने लोन की किस्त यानी ईएमआई (EMI) के बारे में शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की। इसमें कर्जदारों के लिए कई तरह की राहत दी गई है। लेकिन इसमें साथ ही उनके लिए एक चिंताजनक बात भी है। नए नियमों के आने के बाद इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर बैंक और फाइनेंस कंपनियां कुछ होम लोन पर किस्त बढ़ाने पर मजबूर हो सकती हैं। साथ ही कर्ज लेने वाले के लिए रकम की घट जाएगी। नए नियमों के मुताबिक कर्ज लेने वालों को इंटरेस्ट रेट में बदलाव होने पर फिक्स्ड रेट लोन में शिफ्ट करने का विकल्प दिया जाएगा। बैंक मौजूदा रेट से ज्यादा रेट पर रिपेमेंट कैपेसिटी कैलकुलेट करेंगे जिससे कर्ज लेने वालों के लिए लोन की अमाउंट कम हो सकती है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बनाए गए नए नियम 31 दिसंबर से नए और मौजूदा कर्जदारों के लिए लागू होंगे।


यदि इंटरेस्ट रेट तेजी से बढ़ता है तो बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ईएमआई लोन पर मासिक ब्याज को कवर करना जारी रखे और किस्त देने के बाद बकाया राशि में बढ़ोतरी न हो। लोन मंजूरी के लेटर में यह खुलासा करना होगा कि फ्लोटिंग से फिक्स्ड रेट में जाने पर कितना चार्ज लगेगा। अभी बैंक मौजूदा ब्याज दरों के आधार पर कर्जदार की लोन चुकाने की कैपेसिटी को कैलकुलेट करते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी कर्जदार के रिटायर होने में अभी 20 साल हैं तो वह एक करोड़ रुपये के लोन पर 6.5 परसेंट की ब्याज दर पर 74,557 रुपये की ईएमआई दे सकता है। लेकिन 11 परसेंट रेट के हिसाब से यह राशि 72 लाख रुपये ही रह जाएगी।

कितनी बढ़ जाएगी किस्त

पैसाबाजार के को-फाउंडर और सीईओ नवीन कुकरेजा ने कहा कि अभी कुछ ही बैंक और एचएफसी फिक्स्ड इंटरेस्ट पर होम लोन दे रहे हैं। कुछ बैंक हाइब्रिड इंटरेस्ट रेट पर होम लोन दे रहे हैं। टेन्योर बढ़ने पर लोन के इंटरेस्ट रेट का रिस्क बढ़ जाता है, इसलिए बैंक फिक्स्ड रेट होम लोन के लिए ज्यादा इंटरेस्ट लेते हैं। उदाहरण के लिए आईसीआईसीआई बैंक में फ्लोटिंग रेट नौ से 10.5 परसेंट है जबकि फिक्स्ड रेट 11.2 से 11.5 परसेंट है। इसी तरह एक्सिस बैंक में फ्लोटिंग रेट नौ से 13.3 परसेंट है जबकि फिक्स्ड रेट 14 परसेंट है। आईडीबीआई बैंक में फ्लोटिंग रेट 8.5 परसेंट से 12.3 परसेंट है जबकि फिक्स्ड रेट 9.6 से 10.1 परसेंट है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की बात करें तो इसमें फ्लोटिंग रेट 8.5 से 10.8 परसेंट है जबकि फिक्स्ड रेट 10 से 10.3 परसेंट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.