RBI का निर्देश, आप अपने हिसाब से चुन सकेंगे क्रेडिट कार्ड नेटवर्क

Updated on 07-03-2024 01:50 PM
नई दिल्ली: आम तौर पर कोई ग्राहक बैंक से जब क्रेडिट कार्ड (Credit Card) लेता है, तो उन्हें यह नहीं पूछा जाता है कि किस कार्ड नेटवर्क का कार्ड चाहिए। कस्टमर भी ध्यान नहीं देते हैं कि उन्हें वीजा कार्ड दिया जा रहा है या मास्टरकार्ड या रूपे कार्ड। लेकिन अब बैंकों या क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कोई भी एजेंसी को ग्राहकों से पहले पूछना होगा कि उन्हें किस नेटवर्क का कार्ड चाहिए। केंद्रीय बैंक ने क्रेडिट कार्ड (Credit Card) जारी करने वालों से यह भी कहा है कि वे कार्ड नेटवर्क के साथ कोई भी ऐसा समझौता या व्यवस्था न करें, जो ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क की सर्विसेज लेने से रोकता हो। नया नियम 6 सितंबर 2024 से प्रभावी होगा। RRBI ने सर्कुलर में कहा कि मौजूदा कार्डहोल्डर्स के लिए यह विकल्प कार्ड का अगला रिन्यूएशन कराते समय दिया जा सकता है।

दिसंबर माह में ही 19 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए गए थे। दुनिया में क्रेडिट कार्ड रखने वालों की संख्या सबसे तेजी से भारत में ही बढ़ रही है। एचडीएफसी बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआइ सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक हैं।

क्या है वजह?

RBI क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले उन वित्तीय संस्थानों और फिनटेक कंपनियों पर लगाम लगाना चाहती है जो हाल ही में बाजार में उतरी हैं और क्रेडिट कार्ड के जरिए कर्ज वितरण कर रही हैं। दूसरी बात, कार्ड नेटवर्क कंपनियों का अलग-अलग फाइनैंशल इंस्टिट्यूशन के साथ टाइअप है। इस कारण ग्राहक को अपने पंसद का कार्ड नेटवर्क चुनने का ऑप्शन नहीं मिलता है।

कौन हैं नेटवर्क में?

अभी देश में पांच अधिकृत क्रेडिट कार्ड नेटवर्क हैं जिन्हें बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ गठजोड़ करने का लाइसेंस है। ये हैं अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन, डाइनर्स कल्ब इंटरनैशनल, मास्टर कार्ड एशिया व पैसिफिक, एनसीपीआइ-रूपे और वीजा व‌र्ल्डवाइड। आरबीआई ने रूपे कार्ड को वर्ष 2012 में लांच किया था। अब दुनिया के अधिकांश देशों में इसे स्वीकार किया जाने लगा है।

किन्हें मिली है छूट?

यह निर्देश उन क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं पर लागू नहीं होगा जिनके द्वारा जारी सक्रिय कार्डों की संख्या 10 लाख या उससे कम है। इसके अलावा खुद के अधिकृत कार्ड नेटवर्क पर क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले संस्थानों को निर्देशों से बाहर रखा गया है।

कार्ड नेटवर्क क्या है?

कार्ड नेटवर्क लेनदेन को सुरक्षित, सुचारू और कुशल तरीके से संभव बनाने के लिए आपके बैंक, मर्चेंट और आपको जोड़ता है। जब आप अपने कार्ड को स्वाइप या टैप करते हैं तो कार्ड नेटवर्क बैकग्राउंड में चुपचाप काम करते हैं। कार्ड नेटवर्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड जैसे कार्ड-आधारित प्रॉडक्ट जारी करने की सुविधा प्रदान करते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फाइनेंशल प्लानर कार्तिक झवेरी कहते हैं कि इस नए नियम से कार्ड जारी करने वाली एजेंसियों के बीच प्रतिस्पर्धा हो सकती है। जो merchant discount rate (MDR) को नीचे ला सकती है। नेटवर्क क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को अपने नेटवर्क की ओर आकर्षित करने के लिए छूट और कैशबैक भी दे सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.