इस बड़े PSU Bank पर हुआ RBI का एक्शन तो क्यों सहमे दूसरे बैंक

Updated on 24-10-2023 02:22 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, उसके डिजिटल एप्लिकेशन पर नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगाने से अब दूसरे बैंक भी सतर्क हो गए हैं। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बैंक की इस कार्रवाई के बाद दूसरे बैंकों को अपनी डिजिटलीकरण प्रक्रियाओं पर फिर से विचार करने, खामियों को दूर करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कर्मचारियों की निगरानी करने पर मजबूर होना पड़ा है।

कोई दिशा-निर्देश नहीं


हालांकि, RBI की ओर से अब तक किसी और बैंक को कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। लेकिन बैंकरों को अंदेशा है कि रिजर्व बैंक अब से डिजिटल डेटा की अधिक बारीकी से जांच करेगा। किसी की फेस वैल्यू पर वह यह सब छोड़ने वाला नहीं है। एक प्राइवेट बैंक में डिजिटल हेड ने कहा, 'अब तक RBI फेस वैल्यू के आधार पर बैंकों से डिजिटल चैनलों की प्रगति पर अपडेट और डेटा लेता था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस मोर्चे पर वह अपने रुख में बदलाव करेगा।'

क्या किया था रिजर्व बैंक ने


दरअसल, 10 अक्टूबर को, RBI ने BoB को अपने 'बॉब वर्ल्ड' मोबाइल एप्लिकेशन पर किसी भी नए ग्राहक को जोड़ने से तत्काल प्रभाव से रोक दिया था। इस कदम को लेकर उसने कहा था बैंक की ओर से ग्राहकों को इस प्लैटफॉर्म पर जोड़ने में कुछ ठोस निगरानी चिंताएं देखी गई थीं। बैंकरों का कहना है कि इस कार्रवाई से बैंकिंग रेगुलेटर ने एक कड़ा संदेश दिया है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि BoB मुद्दे से बैंकों को डिजिटल चैनलों के किसी भी दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रक्रियाएं बनाने और प्लानों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

दोबारा गौर करने की जरूरत


पब्लिक सेक्टर के एक बैंक में डिजिटल चैनलों के इनचार्ज एक सीनियर इग्जेक्यूटिव ने कहा, 'इससे हर बैंक में खामियों को दूर करने और अपने सिस्टम पर दोबारा गौर करने की तत्काल जरूरत को बल मिला है। हमने स्वेच्छा से एक समीक्षा की, और मुझे यकीन है कि दूसरों ने भी ऐसा किया होगा। BoB मामले में, ऐसा लगता है कि कुछ शरारती कर्मचारियों ने अपने टारगेट को पूरा करने के लिए सिस्टम का दुरुपयोग किया है। हालांकि, उल्लंघनों का वास्तव में घाटे जैसा कोई असर नहीं हुआ है, लेकिन इसके प्रभाव व्यापक हो सकते हैं।' बैंकरों ने कहा कि RBI की तरफ से अभी तक कोई विशेष निरीक्षण या पूछताछ नहीं की गई है।

दोबारा गौर करने की जरूरत


पब्लिक सेक्टर के एक बैंक में डिजिटल चैनलों के इनचार्ज एक सीनियर इग्जेक्यूटिव ने कहा, 'इससे हर बैंक में खामियों को दूर करने और अपने सिस्टम पर दोबारा गौर करने की तत्काल जरूरत को बल मिला है। हमने स्वेच्छा से एक समीक्षा की, और मुझे यकीन है कि दूसरों ने भी ऐसा किया होगा। BoB मामले में, ऐसा लगता है कि कुछ शरारती कर्मचारियों ने अपने टारगेट को पूरा करने के लिए सिस्टम का दुरुपयोग किया है। हालांकि, उल्लंघनों का वास्तव में घाटे जैसा कोई असर नहीं हुआ है, लेकिन इसके प्रभाव व्यापक हो सकते हैं।' बैंकरों ने कहा कि RBI की तरफ से अभी तक कोई विशेष निरीक्षण या पूछताछ नहीं की गई है।

अनोखी घटना


पब्लिक सेक्टर के एक बड़े बैंक के चीफ डिजिटल ऑफिसर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'आरबीआई हर साल अलग-अलग समय पर बैंकों का सालाना ऑडिट करता है। इनमें डिजिटल चैनल भी शामिल हैं। BoB में जो हुआ वह सभी के लिए ध्यान देने वाली बात है। हालांकि यह एक अनोखी घटना है, लेकिन यह बैंकों को चेताने वाली बात जिस पर उन्हें अमल करना चाहिए।' बैंकरों ने आरबीआई की मौजूदा कार्रवाई की तुलना दिसंबर 2020 में HDFC बैंक पर क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगाए गए प्रतिबंध से की, जो नौ महीने तक चला। उन्हें उम्मीद है कि BoB पर भी प्रतिबंध इसी समय सीमा तक जारी रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.