रविचंद्रन अश्विन ने अचानक आईपीएल से रिटायरमेंट लिया, डेवाल्ड ब्रेविस की प्राइस मनी को लेकर सीएसके से हुई थी भिड़ंत

Updated on 27-08-2025 12:48 PM
 भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट क्रिकेट सहित इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। हाल ही में अश्विन और उनकी पिछले सीजन की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने आ गए थे। मुद्दा साउथ अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का था, जिन्हें बेबी एबी भी कहा जाता है।
डेवाल्ड ब्रेविस की प्राइस मनी को लेकर सीएसके से अश्विन का विवाद
दरअसल, अश्विन ने यूट्यूब पर कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में एक खिलाड़ी की चोट के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर डेवाल्ड ब्रेविस को साइन करने के लिए अतिरिक्त भुगतान किया था। आईपीएल के नियम के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस पर प्रशंसकों की तीखी प्रतिक्रिया आई तो सीएसके को एक सार्वजनिक बयान जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उसने अपने बयान में कहा कि यह करार आईपीएल नियमों के अनुरूप था।
बाद में अश्विन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला गया और उनका इरादा ब्रेविस की बल्लेबाजी की प्रशंसा करना था, न कि फ्रेंचाइजी पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाना। हालांकि, तब तक विवाद काफी आगे बढ़ गया था। माना जा रहा था कि अश्विन को फ्रेंचाइजी रिटेन नहीं करेगी। बता दें कि अश्विन ने आईपीएल डेब्यू भी सीएसके लिए किया था, जबकि आखिरी मैच भी सीएसके के लिए ही खेला।अश्विन ने ट्विटर पर रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए ये लिखा
2009 में आईपीएल डेब्यू करने वाले अश्विन ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा- खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों के लिए मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। उनके इस बयान से माना जा रहा है कि वह दुनियाभर की अन्य लीगों में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा- इतने सालों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी और बीसीसीआई का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं। अश्विन ने अपने बयान में न तो एमएस धोनी का नाम लिया और न ही किसी फ्रेंचाइजी की बात की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.