रवि बिश्नोई ने किया कमाल, आईसीसी टी20 रैंकिंग में बने नंबर एक गेंदबाज

Updated on 07-12-2023 01:52 PM
दुबई: भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच पायदान की छलांग लगाकर आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए हैं। बिश्नोई ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में पांच मैच में नौ विकेट झटके थे। 23 साल के बिश्नोई के 699 रेटिंग अंक हैं, उन्होंने इस तरह पांच पायदान के फायदे से अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (692 अंक) को शीर्ष से हटा दिया।

श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा और इंग्लैंड के आदिल राशिद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं और दोनों के 679 अंक हैं। श्रीलंका के महीश तीक्षणा (677 अंक) शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल हैं। बिश्नोई खेल के इस छोटे प्रारूप में शीर्ष 10 में काबिज एकमात्र गेंदबाज हैं जबकि अक्षर पटेल नौ पायदान की छलांग से 18वें स्थान पर पहुंच गए।

भारत को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि ओपनिंग बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए। हार्दिक पंड्या ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि वह चोट के कारण आस्ट्रेलिय के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं 21 टी20

रवि बिश्नोई भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से 34 विकेट झटके हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट लेने का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.