भोपाल में स्कूटी से घूमीं रवीना टंडन:कचोरी-समोसे खाए

Updated on 01-12-2022 05:46 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मूवी 'पटना शुक्ला' की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान वे सड़कों पर स्कूटी से घूमकर खूब एंजॉय भी कर रही हैं। वे कचोरी और समोसे का लुत्फ भी उठा रही हैं। रवीना ने सोशल मीडिया पर एंजॉय करते हुए वीडियो भी शेयर किया है। शूटिंग से फ्री होकर वे टाइगर रिजर्व में सफारी करने भी पहुंच रही हैं।

रवीना ने लिखा- भोपाल में रहने की खुशी, हर पल प्यार करने वाले लोगों की गर्मजोशी... भोपालियों जैसा सत्कार और प्रेम कोई नहीं करता...।

भोपाल की खूबसूरती की कायल हुईं रवीना
रवीना झीलों के शहर भोपाल की खूबसूरती की कायल हो गईं। उन्होंने भोपाल की सड़कों पर मस्ती करते हुए 2 मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें रवीना स्मार्ट रोड, रानी कमलापति ब्रिज (आर्च ब्रिज), सदर मंजिल समेत पुराने शहर के कई इलाकों में मस्ती करते हुए नजर आईं।

कभी रवीना स्कूटी से, तो कभी कार में घूम रही हैं। इलेक्ट्रिक रिक्शा में भी बैठी हुई नजर आईं। कचोरी और समोसे भी खाए। ग्रे बॉर्डर वाली वाइट साड़ी में रवीना बेहद स्टनिंग दिख रही हैं।

बच्चे-बड़ों के साथ ली सेल्फी
शूटिंग के दौरान रवीना फैंस के बीच भी जा रही हैं। बच्चे हों या बड़े-बुजुर्ग, वे मोबाइल पर सेल्फी भी ले रही हैं। ब्लू साड़ी में स्मार्ट रोड पर स्कूटी चलाते हुए रवीना बेहद ग्लैमरस दिखीं। गलियों में भी वे स्कूटी दौड़ा रही हैं। ऑटोग्राफ देने के साथ ही महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचवा रही हैं।

STR और बांधवगढ़ में सफारी भी की

उन्होंने कैमरे से खुद टाइगर की तस्वीरें भी खींची। रवीना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टाइगर के फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं। रवीना ने हाल ही में भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में टाइगर को पत्थर फेंकते युवकों का वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व खूब पसंद आते हैं। वे अक्सर इनमें घूमकर एंजॉय करती हैं। STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) में टाइगर की सफारी के बाद वे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचीं और खूब एंजॉय किया। उन्होंने कैमरे से खुद टाइगर की तस्वीरें भी खींची। रवीना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टाइगर के फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं। रवीना ने हाल ही में भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में टाइगर को पत्थर फेंकते युवकों का वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई थी। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में टाइगर को पत्थर मारने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका VIDEO शेयर किया। इसमें वन विहार के मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- ये बदमाश, बाघों पर पथराव करते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। हालांकि, वन विहार मैनेजमेंट ने इस मामले में पहले से जांच किए जाने का दावा किया। वहीं, कार्रवाई भी की थी। कार्रवाई पर रवीना ने मैनेजमेंट को थैंक्यू भी कहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.