कोहली के छक्कों पर बोले रऊफ:कार्तिक या पंड्या मारता तब मुझे दुख होता, उनमें डिफरेंट क्लास

Updated on 01-12-2022 06:02 PM

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान विराट कोहली के छक्कों पर प्रतिक्रिया दी है।

29 साल के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकविक पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरीफ करते हुए कहा है- 'वर्ल्ड कप में जैसा कोहली ने खेला। उनकी वो क्लास है। सबको पता है कि जिस तरह के वे शॉट खेलते हैं और जैसे उन्होंने मेरी बॉल पर छक्के जमाए। मेरे ख्याल से कोई और प्लेयर नहीं है, जो ऐसे सिक्स लगा सकता है। दिनेश कार्तिक मारता या हार्दिक पंड्या मारता तब मैं दुखी होता। लेकिन, कोहली ने मारे हैं, उनकी डिफरेंट क्लास है।'

याद दिला दें कि विराट कोहली ने 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हारिस रऊफ की गेंद पर बैक टु बैक 2 सिक्स जमाकर मैच का रुख पलट दिया था और भारत को हारा हुआ मुकाबला जिता दिया था। 19वें ओवर की आखिरी 2 बॉलों पर आए इन छक्कों से पहले भारत को जीत के लिए 8 बॉल में 28 रनों की जरूरत थी।

कोहली ने लिखा था- मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा 23 अक्टूबर 2022
कोहली ने उस पारी को अपने लिए यादगार बताया था। विराट ने 26 नवंबर को एक सोशल पोस्ट में लिखा था- '23 अक्टूबर 2022 मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा। क्रिकेट के खेल में ऐसी ऊर्जा पहले कभी महसूस नहीं हुई। क्या सुहानी शाम थी वो...।'
कोहली के छक्कों की खूब वाहवाही
कोहली के 2 छक्कों की खूब वाहवाही हुई थी। खासकर, वो सिक्स। जो कोहली ने रऊफ की लेंथ बॉल पर सामने की दिशा में मारा था। इन छक्कों ने फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स को हैरत में डाल दिया था। ​​​​​​बाद में इन दोनों शॉट की खूब तारीफें हुई।
53 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली थी कोहली ने
मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की अद्भुत पारी खेली थी। 53 गेंदों की इस पारी में विराट ने 154.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उनकी पारी में 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
4 विकेट से जीता था भारत
टीम इंडिया ने उस मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज किया था। उस अति रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.