गरीब-अमीर सभी परिवारों को पात्रतानुसार वितरित किया जा रहा है राशन : भगत

Updated on 15-11-2022 05:02 PM

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अंतिम छोर तक गरीब-अमीर सभी परिवारों को राशन मुहैया कराया जा रहा है। प्रदेश के 63.24 लाख गरीब राशनकार्डधारी परिवार हैं, जिन्हें नि:शुल्क चावल का प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारियों को राशन वितरण का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश में माह नवम्बर में राशन कार्डधारी अंत्योदय, प्राथमिकता वाले परिवारों तथा सामान्य परिवारों को राशन वितरण किया जा रहा है। साथ ही पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह अक्टूबर और नवम्बर का चावल भी दिया जा रहा है। मंत्री श्री भगत ने प्रदेश के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण एवं राशन भंडारण आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री श्री भगत ने कहा कि  वर्तमान में राज्य में 13,501 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। सभी राशनकार्डधारियों को समय पर राशन वितरण हो इसके लिए मंत्री श्री भगत ने उचित मूल्य दुकानों में चावल के बचत राशन स्टॉक का सत्यापन कराने व निर्धारित समय-सीमा में राशन भंडारण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

खाद्य मंत्री श्री भगत ने यह भी कहा है कि सभी उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का सत्यापन कर 14 नवम्बर तक संचालनालय को राशन सामग्री के स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने वर्तमान माह में अन्त्योदय तथा प्राथमिकता राशनकार्ड पर हितग्राहियों को प्रदाय नि:शुल्क चावल के समुचित प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, संचालक श्री सत्यनारायण राठौर, सहित नागरिक आपूर्ति निगम (नान) एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.