मार्च में राशन कार्डधारियों को 2 माह का राशन एक साथ मिलेगा

Updated on 06-03-2026 02:36 PM

दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें वर्तमान माह मार्च 2026 में माह फरवरी एवं मार्च 2026 दोनों माह का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिले के प्रदाय केन्द्रों में माह फरवरी 2026 में आबंटन अनुसार चावल की उपलब्धता पूर्व में कम होने के कारण नागरिक आपूर्ति निगम के चावल उपलब्धता वाले प्रदाय केन्द्रों से एलआरटी परिवहन एवं खरीफ वर्ष 2025-26 में चावल उपार्जन किया जाकर उचित मूल्य दुकानों में चावल का भण्डारण कराया जा रहा है।

इस हेतु खाद्य विभाग द्वारा माह फरवरी 2026 के खाद्यान्न भण्डारण हेतु शेष उचित मूल्य दुकानों में डीओ, टीसी की वैधता तिथि में दिनांक 15 माच 2026 तक वृद्धि की गई है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत NFSA एवं CGFSA राशनकार्डों में चावल के अतिरिक्त राज्य योजनान्तर्गत चना-2 किलो प्रति राशनकार्ड, गुड़-2 किलो प्रति राशनकार्ड, नमक-1 एवं 2 किलो प्रति राशनकार्ड, शक्कर-1 किलो प्रति राशनकार्ड प्रतिमाह वितरण किया जाता है। उक्त खाद्यान्नों का उपार्जन छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन द्वारा किया जाता है। राज्य की उपार्जन एजेंसी द्वारा उपरोक्त सामग्रियों के कय प्रक्रिया अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से विलंब होने के कारण कभी-कभी आबंटन माह हेतु उक्त खाद्यान्नों की उपलब्धता प्रदाय केन्द्रों में नहीं होने के कशरण उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण समय पर पूर्ण नही हो पाता है। जिससे संबंधित माह में पूर्ण वितरण नहीं होने के कारण आगामी माहों में उक्त खाद्यान्नों के वितरण हेतु समय-सीमा में वृद्धि की आवश्यकता होती है। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई की गई है कि जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, वे संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर माह फरवरी एवं मार्च 2026, दोनों माह का खाद्यान्न एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.